फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi took feedback of development works from 60 MLAs

पंजाबः 60 विधायकों से अलग-अलग मिले सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, बोले-भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी सरकार की पहचान

Thu, 14 Oct 2021 02:50 PM IST
प्रमोद कुमार अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: प्रमोद कुमार Updated Thu, 14 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने 60 विधायकों से अलग-अलग मुलाकात कर उनके हलकों में चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया है। सीएम उनसे दो दिवसीय विचार-विमर्श कैंप में मिले। कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी सरकार की पहचान है।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi took feedback of development works from 60 MLAs
चरणजीत सिंह चन्नी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने दो दिवसीय विचार-विमर्श कैंप में लोगों की शिकायतों का तेजी से निपटारा करने के लिए पार्टी विधायकों को जिला प्रशासन की मदद से सुविधा कैंप लगाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि कैंप लगने से प्रांतीय शासन में लोगों का भरोसा दृढ़ होगा। साफ-सुथरा, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी सरकार की पहचान है और राज्य के किसी भी व्यक्ति को रोजाना की समस्याओं के संदर्भ में अनदेखा महसूस नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय विचार-विमर्श कैंप के दौरान लगभग 60 विधायकों के साथ अलग-अलग तौर पर बातचीत की, ताकि उनके विधानसभा हलकों में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों और लागू की जा रही स्कीमों का फीडबैक हासिल किया जा सके।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें-एक्सक्लूसिव: बीएसएफ को मिला 50 किमी का दायरा, इंदिरा ने 16 तो मोरारजी ने किया था आठ, पंजाब में टूटेगा तस्करी का जाल
विज्ञापन


शिकायतों का पहल के आधार पर करें निपटारा
बातचीत के दौरान विधायकों की तरफ से उठाए गए अलग-अलग मुद्दों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने उनकी शिकायतों का पहल के आधार पर तुरंत निपटारा करने का भरोसा दिया। उन्होंने विकास कार्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा होने के अलावा कल्याण स्कीमों को सही अर्थों में लागू करने के निर्देश दिए, ताकि समाज के सभी वर्गों खास कर जमीनी स्तर पर लोगों के कल्याण को यकीनी बनाया जा सके। चन्नी ने विधायकों से यह भी विनती की कि वे अपने-अपने हलकों के विकास प्रोजेक्टों की प्रगति की निजी तौर पर निगरानी करें, ताकि प्रोजेक्टों को समय पर पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed