{"_id":"6159b2e18ebc3e2be403cff0","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-said-new-dgp-will-be-appointed-on-the-basis-of-central-panel","type":"story","status":"publish","title_hn":"चन्नी का एलान: मंत्री-विधायकों व सिद्धू की राय के बाद होगी डीजीपी की नियुक्ति, 58 से ज्यादा उम्र वाले कर्मचारी होंगे सेवामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चन्नी का एलान: मंत्री-विधायकों व सिद्धू की राय के बाद होगी डीजीपी की नियुक्ति, 58 से ज्यादा उम्र वाले कर्मचारी होंगे सेवामुक्त
Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोरिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 03 Oct 2021 07:15 PM IST
सार
पंजाब सरकार ने यूपीएससी को 10 आईपीएस अफसरों के नामों का पैनल भेजा है। इनमें से तीन नामों का चयन कर यूपीएससी पंजाब सरकार को भेजेगी। इन्हीं तीन में से किसी एक को पंजाब का नया पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) नियुक्त किया जाएगा लेकिन तीन में से डीजीपी किसको बनाया जाए, यह नवजोत सिंह सिद्धू, मंत्री और विधायकों की राय से तय होगा।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि नये डीजीपी की नियुक्ति कानून के अनुसार की जाएगी। राज्य सरकार ने 30 साल से अधिक सेवा वाले सभी अफसरों के नाम केंद्र को भेजे हैं। मोरिंडा में एक समागम दौरान कर्जमाफी और लाल लकीर स्कीम के तहत ड्रोन मैपिंग की शुरुआत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार डीजीपी की नियुक्त के लिए केंद्र से तीन अधिकारियों के नाम आने का इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: रणदीप सुरजेवाला बोले- 78 विधायकों ने लिखकर दिया, उसके बाद कैप्टन को बदला गया
विज्ञापन
सिद्धू को भी इस नियम के बारे में पता है। चन्नी ने कहा कि इसके बाद प्रदेश कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू, सभी मंत्रियों और विधायकों की राय के बाद डीजीपी का नाम तय किया जाएगा। चन्नी ने कहा कि सिद्धू पार्टी का काम करें। सरकार में हम सिद्धू के साथ तालमेल से काम करेंगे।
विज्ञापन
हम काम करना चाहते हैं और कर रहे हैं। अगर कोई बात उन्हें पसंद नहीं आ रही है तो पार्टी फोरम में समन्वय समिति के सामने रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपना काम नेक नीति, समर्पण की भावना और ईमानदारी के साथ कर रही है। सरकारी कामकाज में पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: पंजाब: अब मंत्री आशु ने साधा अमरिंदर पर निशाना, बोले- अगर उन्होंने कांग्रेस छोड़ी तो अकेले पड़ जाएंगे
उन्होंने कहा कि पार्टी का काम प्रदेश कांग्रेस प्रधान देख रहे हैं। पार्टी और सरकार के बीच बेहतर तालमेल के लिए समिति बनाई गई है। इस दौरान उन्होंने 58 साल से अधिक आयु के सरकारी कर्मचारियों को सेवामुक्त करने के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि कोई भी 58 साल से अधिक आयु का कर्मचारी सेवा में नहीं रहेगा और नौजवानों को रोजगार देकर उन्हें मौका दिया जायेगा।