फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Singh Channi Approved Wheat Seed Subsidy Policy 2021-22

गेहूं बीज सब्सिडी नीति मंजूर: पंजाब में अब 50 प्रतिशत सब्सिडी पर मिलेगा बीज, एक लाख किसानों को फायदा

Tue, 12 Oct 2021 10:14 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 12 Oct 2021 10:14 PM IST
सार

पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि सब्सिडी के इच्छुक किसान 10 से 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग ने किसानों को सब्सिडी दरों पर गेहूं का बीज मुहैया करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित बनाए हैं।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Singh Channi Approved Wheat Seed Subsidy Policy 2021-22
wheat - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कृषि विभाग की गेहूं बीज सब्सिडी नीति 2021-22 को मंजूरी दे दी है। अब सूबे के किसानों को 50 प्रतिशत सब्सिडी पर बीज मिलेगा। इस नीति के लागू होने से राज्य के एक लाख किसानों को लाभ होगा। रबी सत्र के दौरान प्रति किसान 2,000 रुपये की सीमा सरकार ने तय कर दी है। छोटे और सीमांत किसानों को इसमें प्राथमिकता दी जाएगी।

विज्ञापन


नीति के अंतर्गत 20 करोड़ रुपये की सब्सिडी के साथ कुल 2 लाख क्विंटल प्रमाणित बीज प्रदान करने से लगभग एक लाख किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कृषि मंत्री रणदीप सिंह नाभा ने विभाग को छोटे और सीमांत किसानों को सब्सिडी वाले बीज मुहैया करवाने को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सब्सिडी सिर्फ योग्य किसानों को दी जाए और सब्सिडी की रकम किसानों की चयन के अनुसार सीधे लाभार्थी किसानों के खातों में या रजिस्टर्ड डीलरों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - पंजाब में बिजली संकट: रोपड़ और गोइंदवाल थर्मल प्लांट का एक-एक यूनिट चला, कटों से नहीं मिली राहत 
विज्ञापन
विज्ञापन


नाभा ने कृषि विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्र में बेचे जा रहे बीजों पर निगरानी रखें और यह भी सुनिश्चित बनाएं कि सिर्फ मानक बीज ही किसानों तक पहुंचे। यदि इस संबंध में कोई शिकायत मिलती है या कोई गलत कार्रवाई का पता चलता है तो बीज एजेंसियों के संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ जिला और ब्लॉक स्तर के कृषि अधिकारी सीधे तौर पर जिम्मेदार माने जाएंगे।


10 से 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन करें आवेदन
पंजाब सरकार की ओर से कहा गया है कि सब्सिडी के इच्छुक किसान 10 से 18 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि कृषि विभाग ने किसानों को सब्सिडी दरों पर गेहूं का बीज मुहैया करवाने के लिए सभी जरूरी प्रबंध सुनिश्चित बनाए हैं। गेहूं के बीज पर सब्सिडी प्रति किसान अधिक से अधिक 5 एकड़ क्षेत्रफल के लिए मुहैया करवाई जाएगी।

पीयू प्रमाणित मिलेगा बीज
पीएयू द्वारा सिफारिश की गईं किस्मों का प्रमाणित बीज और पंजाब में प्रमाणित बीज ही बांटा जाएगा। सारा काम ऑनलाइन पोर्टल द्वारा होगा, जहां किसान गेहूं के बीज के लिए आवेदन कर सकते हैं और बीज उत्पादक अपने डीलरों के साथ पंजीकृत हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed