{"_id":"620e27e886a33d513f52b261","slug":"punjab-cm-charanjit-singh-channi-and-punjab-congress-president-navjot-singh-sidhu-hold-a-roadshow-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट की कीमत: पुराने गिले शिकवे भूलकर साथ आए सीएम चन्नी और सिद्धू, अमृतसर में निकाला रोड शो ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोट की कीमत: पुराने गिले शिकवे भूलकर साथ आए सीएम चन्नी और सिद्धू, अमृतसर में निकाला रोड शो
Thu, 17 Feb 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा
एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 17 Feb 2022 04:18 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अपने गिले शिकवे भुलाकर एक साथ आ गए।
विज्ञापन
चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू
- फोटो : Agency (File Photo)
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुरुवार को अमृतसर की हॉट सीट पूर्वी पर कांग्रेस के उम्मीदवार नवजोत सिंह सिद्धू के लिए प्रचार करने पहुंचे। यहां से शिरोमणि अकाली दल प्रत्याशी बिक्रम मजीठिया मैदान में हैं। सीएम ने कहा कि प्रवासियों पर दिए बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है।
विज्ञापन
बिक्रम मजीठिया 22 फरवरी को जेल जाने वाले हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री चन्नी ने पूर्वी हलके में सिद्धू के समर्थन में रोड शो निकाला। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि प्रवासियों के साथ उनका नाखून-मांस का रिश्ता है। उन्होंने जिस भइये की बात की थी, वह केजरीवाल के लिए थी। केजरीवाल पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सीमांत हलके अटारी में भी कांग्रेसी प्रत्याशी तरसेम सिंह सियालका के लिए लोगों से वोट मांगे।
विज्ञापन