फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Charanjit Channi brother Dr. Manohar Singh filed his nomination from Bassi Pathana as independent candidate

पंजाब कांग्रेस में बगावत: सीएम चरणजीत चन्नी के भाई बस्सी पठाना से निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव, भरा नामांकन

Fri, 28 Jan 2022 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 05:14 PM IST
सार

कांग्रेस ने चुनाव से पहले एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया था। इसी नियम की वजह से चन्नी के भाई डॉ. मनोहर को टिकट नहीं दिया गया था।

विज्ञापन
Punjab CM Charanjit Channi brother Dr. Manohar Singh filed his nomination from Bassi Pathana as independent candidate
डॉ. मनोहर सिंह ने बस्सी पठाना से भरा नामांकन। - फोटो : ANI

विस्तार

पंजाब कांग्रेस में बगावत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के भाई डॉ. मनोहर सिंह ने शुक्रवार को बस्सी पठाना से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस ने चुनाव से पहले एक परिवार एक टिकट का नियम लागू किया था। इसी नियम की वजह से चन्नी के भाई डॉ. मनोहर को टिकट नहीं दिया गया था। हालांकि दूसरी सूची में इस नियम को दरकिनार कर पूर्व सीएम राजिंदर कौर भट्ठल के दामाद विक्रम बाजवा को साहनेवाल से उतारा गया था। वहीं सिद्धू के भांजे स्मित सिंह को अमरगढ़ से उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस हाईकमान ने बस्सी पठाना से मौजूदा विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी को टिकट दिया है। इसके बाद सीएम के भाई मनोहर सिंह ने इसी क्षेत्र से कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और बतौर आजाद उम्मीदवार चुनाव लड़ने का एलान कर ढोल धमाकों के साथ चुनावी मुहिम का आगाज किया था। 
विज्ञापन


डॉ. मनोहर सिंह ने एलान किया था कि कांग्रेस से टिकट न मिलने पर भी वह आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे, क्योंकि लोगों का समर्थन उनके साथ है। इसलिए बस्सी पठाना से चुनाव लड़कर अपने विरोधियों को हराएंगे। उन्होंने विधायक जीपी पर सियासी वार करते कहा कि हलके के लोग उनसे ऊब चुके हैं और 2022 में उन्हें कोई मुंह नहीं लगाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. मनोहर ने कहा कि उनके परिवार में पहले भी मुख्यमंत्री चन्नी ने आजाद तौर पर चुनाव जीता था और इस बार भी वह भी आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीतेंगे। आरक्षित क्षेत्र बस्सी पठाना की बात करें तो यहां दूसरी बार कांग्रेस के टिकट पर किस्मत आजमा रहे विधायक गुरप्रीत सिंह जीपी 2017 में 47309 वोटों से जीते थे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संतोख सिंह सलाणा को 37273 वोट मिले थे। जबकि शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार दरबारा सिंह गुरु को 24852 वोट ही मिले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed