{"_id":"618239507d87753a314d97d8","slug":"punjab-cm-charanajit-channi-will-share-election-strategy-with-prashant-kishor-after-high-command-orders","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में पीके की वापसी: कांग्रेस हाईकमान का आदेश... प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करेंगे सीएम चन्नी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में पीके की वापसी: कांग्रेस हाईकमान का आदेश... प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करेंगे सीएम चन्नी
Wed, 03 Nov 2021 12:55 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:55 PM IST
सार
अगस्त में ही प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। प्रशांत किशोर ने तब कहा था कि सार्वजनिक जीवन में सक्रिय भूमिका से अस्थायी अवकाश लेने के अपने फैसले के मद्देनजर आपके प्रधान सलाहकार के रूप में जिम्मेदारियां संभालने में सक्षम नहीं हूं।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर और सीएम चरणजीत चन्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब की राजनीति में फिर से प्रशांत किशोर की एंट्री हो गई है। पंजाब कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच कांग्रेस ने दोबारा पीके की तरफ देखना शुरू कर दिया है। सीएम चरणजीत चन्नी ने खुद इसकी पुष्टि की है। एक समाचार चैनल से बातचीत में सीएम चन्नी ने यह जानकारी दी कि उन्हें आलाकमान की तरफ से प्रशांत किशोर से चुनावी रणनीति साझा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - कलह: सिद्धू को पाकिस्तान प्रेमी बताने पर भड़के राजा वड़िंग, मोदी-शरीफ की फोटो शेयर कर कैप्टन से पूछे सवाल
विज्ञापन
ऐसे में अगर प्रशांत किशोर फिर पंजाब में कांग्रेस के लिए रणनीति बनाते हैं तो बतौर चुनावी रणनीतिकार इसे उनकी वापसी समझा जाएगा। ऐसा इसलिए क्योंकि अगस्त में ही पीके ने तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के प्रमुख सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया था। 2017 के चुनाव में प्रशांत ने कैप्टन के लिए चुनाव रणनीति तैयार कर पंजाब में कांग्रेस के लिए 10 साल का सत्ता का सूखा दूर करने में अहम भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
एक रुपये वेतन पर कैबिनेट रैंक के साथ हुई थी नियुक्त
कैप्टन ने 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में प्रशांत की सेवाएं लेने के लिए उन्हें एक रुपये के वेतन पर कैबिनेट रैंक के साथ प्रधान सलाहकार नियुक्त किया था। इस नियुक्ति के बाद कुछ ही दिन सक्रिय रहे प्रशांत उस समय से कैप्टन सरकार से दूरी बनाए हुए थे, जब उन्होंने विधायकों को चंडीगढ़ बुलाकर पूछताछ की थी और मौजूदा विधायकों में से कौन-कौन दोबारा टिकट दिए जाने लायक हैं, के बारे में कैप्टन को रिपोर्ट सौंपी थी।
कुछ दिन पहले ही पीके ने राहुल गांधी को दी थी नसीहत
वहीं कुछ दिन पहले एक अंग्रेजी अखबार को दिए बयान में प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कहा था कि भाजपा दशकों तक सत्ता के केंद्र में बनी रहेगी। राहुल गांधी के बारे में पीके ने कहा था उन्हें लगता है कि लोग मोदी को हटा देंगे, लेकिन ऐसा नहीं है। लोग मोदी की ताकत को समझ नहीं पा रहे हैं। जब तक आप यह न समझ सकें कि क्या बात उन्हें लोकप्रिय बना रही है तब तक उनको काउंटर नहीं कर पाएंगे।