कैप्टन ने फिर की युवा नेतृत्व की बात, बोले- प्रियंका कांग्रेस प्रधान पद के लिए आदर्श उम्मीदवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की महासचिव पर अपना पूरा भरोसा प्रकट करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि अगर प्रियंका गांधी वाड्रा कांग्रेस की प्रधान चुनी जाती हैं तो उन्हें सबका समूचा समर्थन प्राप्त होगा।
सोमवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की अध्यक्षता से राहुल गांधी के पीछे हटने के फैसले पर दु:ख प्रकट करते हुए कहा कि भारत नौजवानों का देश है और नौजवान नेता ही नेतृत्व के अनुकूल हैं।
कांग्रेस नेता शशि थरूर के बयान के संबंध में उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी प्रमुख के लिए बहुत बढ़िया पसंद होंगी। कैप्टन ने कहा कि प्रियंका गांधी पार्टी की बागडोर संभालने के लिए उचित व पसंदीदा उम्मीदवार होंगी। लेकिन फैसला कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) पर निर्भर करता है जो इस पर फैसला लेने के लिए अधिकृत है।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने पहले भी पार्टी की बागडोर किसी नौजवान नेता को देने की वकालत की थी। उन्होंने कहा था कि इस समय भारत की अधिकतर जनसंख्या युवा है और एक नौजवान नेता ही लोगों के साथ संपर्क पैदा कर सकता है और उनकी इच्छाओं की पूर्ति कर सकता है।
Punjab CM Capt A Singh on being asked if Priyanka Gandhi Vadra would be right choice for Congress President:Outgoing Congress Pres to take a call on that.I'm sure as far as Priyanka Ji is concerned there would be absolute support of the Party if our Congress President wishes that pic.twitter.com/IFSAt3qre0— ANI (@ANI) July 29, 2019
एक अन्य सवाल के जवाब में कैप्टन ने स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी पार्टी प्रमुख के लिए पूरी तरह उचित हैं, क्योंकि हाल के लोकसभा चुनाव में हुई हार के बाद पार्टी को फिर संगठित करने के लिए एक नौजवान गतिशील नेता की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी बुद्धिमान हैं और देश की जरूरतों को समझने और तुरंत उन्हें प्रकट करने में समर्थ हैं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में किसी भी चुनौती का सामना करने और जीत के लिए संघर्ष करने का हौसला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की ओर से इस्तीफा वापस लेने के इंकार के बाद प्रियंका गांधी का उनकी जगह आना उचित है। उन्होंने भरोसा जताया किया कि वह जल्द ही सभी क्षेत्रों में से पार्टी के नेताओं और वर्करों का आसानी से समर्थन प्राप्त कर लेंगी।
उन्नाव मामले पर कैप्टन बोले- 'क्या हम जंगल राज में रह रहे हैं'
एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता से संबंधित घटनाओं पर गहरा दुख प्रकट किया। उन्होंने पूछा कि क्या हम जंगल राज में रह रहे हैं? उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी, बेटी की रक्षा नहीं कर सकते और उन्हें न्याय नहीं दे सकते तो हम एक राष्ट्र के तौर पर तबाह हो जाएंगे।
उन्होंने कहा कि कानून को हर कीमत पर बनाए रखना चाहिए। उन्होंने यह मामला सुप्रीम कोर्ट को लेने की अपील की और हर कीमत पर न्याय और पीड़िता की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए जांच के आदेश देने की भी अपील की।
वीरता पुरस्कार विजेता पंजाब पुलिस में भर्ती होना चाहते हैं, तो आगे आएं
कारगिल के नायक सतपाल सिंह को बतौर एएसआई प्रमोशन देने के बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हम एक नीति बनाने पर विचार कर रहे हैं। इस नीति के तहत वीरता पुरस्कार विजेता अगर पंजाब पुलिस का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो उनका स्वागत है।
वे आगे आएं और पुलिस में भर्ती होकर प्रदेश की सेवा करने में सहयोग करें। हम उन्हें प्राथमिकता और नौकरी देंगे। मैं पीएम मोदी को भी लिखूंगा कि वे अन्य राज्यों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।
Punjab CM:We've discussed a policy that any gallantry award winner from Punjab who wants to join the police,he can do so at one rank higher than what his Army rank was. We'll taken them in and take care of them.I'll write to PM that if he could direct other states to do the same. pic.twitter.com/541KGzosCd— ANI (@ANI) July 29, 2019