फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amrinder Singh Letter to Minister Rajnath Singh for Chandigarh

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का राजनाथ सिंह को पत्र, चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले करें

Sat, 21 Jul 2018 09:48 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 21 Jul 2018 09:48 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amrinder Singh Letter to Minister Rajnath Singh for Chandigarh
अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चंडीगढ़ में पंजाब के काडर की सुरक्षा के लिए केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिखा है। इसके साथ ही उन्होंने पंजाब और हरियाणा राज्यों के बीच यूटी में संसाधनों और कर्मचारियों के हिस्से संबंधी उच्च दर्जे का संतुलन बनाए रखने की मांग भी की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने काफी समय से लंबित क्षेत्रीय विवाद के हल और चंडीगढ़ पंजाब को देने की भी गृह मंत्री से अपील करते हुए लिखा है कि चंडीगढ़ पंजाब की अधिकारिक राजधानी है। चंडीगढ़ को पंजाब का अखंड हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पंजाब की राजधानी है और पैतृक राज्य को क्षेत्रीय अधिकार देने से इंकार करके कोई और इस पर दावा नहीं कर सकता।
विज्ञापन


पंजाब पुनर्गठन एक्ट 1966 के द्वारा क्षेत्रीय विवाद अनसुलझे रहे। उन्होंने कहा कि इस समय के दौरान केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में अधिकारियों /कर्मचारियों और अन्य संसाधनों की हिस्सेदारी का संतुलन पंजाब और हरियाणा के बीच बना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि पिछले कुछ सालों के दौरान इस संतुलन को भंग करने की लगातार कोशिशें की गईं। भारत सरकार के गृह मामलों के मंत्रालय ने यूटी काडर और केंद्र शासित प्रदेशों के अन्य अधिकारियों को चंडीगढ़ प्रशासन में शामिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed