फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amrinder singh give suggestions to PM for simplify GST

अमरिंदर सिंह ने पीएम को दिए जीएसटी सरल करने के 101 सुझाव, इन्हें शामिल करने की मांग की

Sun, 02 Jun 2019 06:35 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 02 Jun 2019 06:35 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amrinder singh give suggestions to PM for simplify GST
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिए सुझाव - फोटो : अमर उजाला

सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर जीएसटी को सरल बनाने के लिए 101 सुझाव दिए हैं। ताकि इसे लागू करने के बाद व्यापार में आ रही समस्याएं दूर की जा सकें। कैप्टन ने मोदी को शानदार जीत की बधाई दी। देश को विकास के पथ पर लाने और सामाजिक न्याय को लेकर उनके द्वारा व्यक्त विचारों का स्वागत किया। 

विज्ञापन


पंजाब के लोगों की ऊंची ख्वाहिशों का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि वह राज्य और देश के लोगों की खुशहाली के लिए पीएम के साथ मिलकर काम करना चाहते हैं। उन्होंने जीएसटी से एसजीएसटी दरें ज्यादा रखने का सुझाव दिया। ताकि सभी राज्यों को भारी-भरकम घाटा न पड़े। जीएसटी के प्राथमिक पड़ाव में व्यापारिक सर्किल में दुविधा के कारण नियमों के उल्लंघन से उबरने को उन्होंने आम माफी का सुझाव दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वैट विरासती मुद्दे जारी रखने की कोई जरूरत नहीं है, इनको खत्म किया जाना चाहिए। सीएम ने कहा कि जीएसटी दरें एक समान होनी चाहिए। किसी भी चैप्टर के लिए दो से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने पेट्रोलियम, बिजली, रियल एस्टेट को शामिल कर जीएसटी का दायरा बढ़ाने का सुझाव दिया। सीएम ने कहा कि बहुत से सेक्टरों में बिजली, उत्पादन लागत का तीस प्रतिशत तक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां इसका फायदा मिलेगा। जीएसटी के बाद एमएसएमई परेशानी का सामना कर रही है। पंजाब समेत कई राज्यों को राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसका कारण यह है कि उत्पादों पर लगे टैक्स पैदा होने वाली जगह पर प्राप्त किए जाते हैं, न कि उपभोक्ता वाली जगह पर।


जीएसटी के बाद जीडीपी में 1.5 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद थी, जो सपना रह गया है। उन्होंने व्यापारिक सलाह मशविरे और स्थायी आधार पर काउंसिल सचिवालय स्थापित करने की वकालत की, जो जीएसटी पर अध्ययन कर सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed