{"_id":"5d5ff0238ebc3e01665e27b0","slug":"punjab-cm-captain-amarinder-singh-will-write-a-book","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिंडरावाला से बेअंत सिंह तक का इतिहास लिखेंगे कैप्टन, नई किताब की शुरू की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिंडरावाला से बेअंत सिंह तक का इतिहास लिखेंगे कैप्टन, नई किताब की शुरू की तैयारी
Fri, 23 Aug 2019 07:38 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 23 Aug 2019 07:38 PM IST
विज्ञापन
पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह(फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सारागढ़ी युद्ध के इतिहास पर पुस्तक लिखने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह जल्दी ही अपनी नई पुस्तक पर काम शुरू करने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने नई किताब के लिए सामग्री का खाका तो तैयार कर लिया है लेकिन मुश्किल यह है कि प्रदेश की बागडोर संभालते हुए लेखन के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पा रहे।
विज्ञापन
बीते दिनों अपने आवास पर पत्रकारों के साथ अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने खुलासा किया कि वे जल्द ही अपनी पुस्तक पर काम शुरू करेंगे। हालांकि इसके लिए समय निकालना काफी मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि उनकी नई पुस्तक भिंडरांवाला से मुख्यमंत्री बेअंत सिंह तक के पंजाब के सफर का विस्तृत वर्णन होगा और वे इस पुस्तक के जरिये उन एतिहासिक घटनाओं और तथ्यों को लोगों के सामने रखना चाहते हैं, जिनके बारे में लोगों को पता ही नहीं चल सका है।
विज्ञापन
या फिर उस एतिहासिक घटनाक्रम को तोड़ मरोड़ कर आम लोगों तक पहुंचने ही नहीं दिया गया। मुख्यमंत्री का मानना है कि पंजाब के उस दौर की वास्तविकता के बारे में पंजाब की नई पीढ़ी को भी सही बातें पता चलनी चाहिए, जिन्हें तथ्य और सच्चाई के विपरीत कई तरह की जानकारी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने अपनी नई पुस्तक के लिए आवश्यक सामग्री और खाका तैयार कर लिया है और वे जल्द ही इस पर काम शुरू करने जा रहे हैं।
विज्ञापन