फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Captain Amarinder Singh visits Dera Baba Nanak in Gurdaspur for Kartarpur Corridor

करतारपुर कॉरिडोरः कैप्टन बोले- 30 अक्टूबर तक बन जाएगा, प्रति श्रद्धालु टैक्स से हम सहमत नहीं

Fri, 20 Sep 2019 09:46 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेरा बाबा नानक(बटाला) Published by: खुशबू गोयल Updated Fri, 20 Sep 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Captain Amarinder Singh visits Dera Baba Nanak in Gurdaspur for Kartarpur Corridor
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला
गुरुनानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर वीरवार को सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपने कैबिनेट के सहयोगी मंत्रियों के साथ भारत-पाक सीमा पर निर्माणाधीन कॉरिडोर का निरीक्षण किया। इस दौरान पाकिस्तान द्वारा प्रति श्रद्धालु से सर्विस टैक्स के नाम पर 20 अमेरिकी डालर पर किए सवाल में कैप्टन ने कहा कि खुले दर्शन दीदार हमारा धर्म है।
विज्ञापन


कैप्टन ने पाकिस्तान द्वारा लगाए इस टैक्स को जजिया टैक्स की संज्ञा दी। कैप्टन ने आगे कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को कह दिया है कि पाकिस्तान ने जो 20 अमेरिकी डालर टैक्स वसूलने की बात की है, पंजाब सरकार उससे बिल्कुल भी सहमत नहीं है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी इस टैक्स को हटाने के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाने के बारे में कहा है।
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत में सीएम ने कहा कि आज उन्होंने नेशनल हाईवे अथारिटी, केंद्र सरकार और पंजाब सरकार के अधिकारियों से कॉरिडोर को लेकर चर्चा हुई है, जिसमें सभी ने उनको आश्वासन दिया कि सारा काम 30 अक्तूबर तक निश्चित समय में पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम ने डेरा बाबा नानक की सड़कों की मजबूती और सड़कों को चौड़ा करने के लिए 75.23 करोड़ रुपये को मंजूरी दी। वहीं सीएम ने हैरिटेज और फूड स्ट्रीट के निर्माण के लिए 3.70 करोड़ रुपये की राशि मंजूर करने के साथ विभागों को समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरबीन की मदद से गुरुद्वारा करतारपुर साहिब के दर्शन किए और इस बात की घोषणा की कि अगली कैबिनेट मीटिंग बटाला में होगी।

कैप्टन ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुल्तानपुर लोधी, ब्यास, बटाला और डेरा बाबा नानक रोड को जिसे श्री गुरुनानक देव जी मार्ग का नाम दिया जाएगा, को राष्ट्रीय मार्ग घोषित करने की मांग की। डेरा बाबा नानक के बिजली प्रोजेक्टों का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने करतारपुर कॉरिडोर की तरफ जाते हुए बिजली के खंबों के तार अंडरग्राउंड करने के लिए कहा। साथ लगते 12 गांवों के बुनियादी ढांचे के विकास के संबंध में चल रहे कार्यों का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए समय पर काम पूरा करने के निर्देश दिए।

सीएम के मुख्य सचिव ने कहा कि सुल्तानपुर लोधी, बटाला और गुरदासपुर में 450 करोड़ रुपये के काम शुरू किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने डेरा बाबा नानक के पार्क का विस्तार करने के लिए 1.18 करोड़ रुपये अतिरिक्त राशि भी मंजूर की। इस प्रोजेक्ट के लिए पहले से ही 127.31 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। इस कस्बे के लिए पार्कों में एलईडी लाइटों वाले हैरीटेज पोलों की स्थापना के लिए 18.21 लाख रुपये भी मंजूर किए गए। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरुद्वारा डेहरा साहिब में भी माथा टेका।

गुरदासपुर से पाकिस्तान के लिए करतारपुर कॉरिडोर निर्माण की जासूसी करते एक व्यक्ति को पकड़े जाने के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि पाकिस्तान कोई न कोई गड़बड़ी करने में लगा है लेकिन उनकी सरकार पड़ोसी मुल्क को ऐसा कुछ भी करने की इजाजत नहीं देगी। कैप्टन ने कहा कि गुरु नानक देव जी का 550वां प्रकाश उत्सव राजनीति से ऊपर उठकर मनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वह एसजीपीसी को पूरा समर्थन देने को तैयार हैं और चाहते हैं कि एसजीपीसी भी उनको अपना पूरा समर्थन दे। संशोधित मोटर व्हीकल एक्ट के बारे में कैप्टन ने कहा कि इसको लागू करने का अंतिम फैसला केंद्र सरकार ने राज्य सरकारों पर छोड़ा है और पंजाब के संबंधित मंत्री ही इस एक्ट को देख रहे हैं।

नवजोत सिंह की गैरहाजिरी के सवाल पर कैप्टन ने कहा कि यह कैबिनेट रिव्यू था और अब सिद्घू कैबिनेट का हिस्सा नहीं रहे। सिमरनजीत सिंह बैंस के मामले में पूछे गए सवाल पर सीएम ने कहा कि यह लीगल मैटर है, वह कोई टिप्पणी नहीं करना चाहते। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, शिक्षा मंत्री विजय इंद्र सिंगला, कैबिनेट मंत्री अरुणा चौधरी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed