फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh Target on CBI

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- राजनीति से प्रेरित मंसूबों में सीबीआई को सफल नहीं होने देंगे

Tue, 24 Nov 2020 10:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 24 Nov 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh Target on CBI
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से बरगाड़ी बेअदबी मामले में हाईकोर्ट में झूठे बयान देकर रोड़ा अटकाने की चाल की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने भी मौखिक तौर पर सीबीआई की कार्रवाई को ‘घृणित’ करार दिया है।

विज्ञापन


हाईकोर्ट की तरफ से सोमवार को मौखिक तौर पर की टिप्पणियों का हवाला देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बेअदबी के मामलों को और लटकाने और जांच को भटकाने के लिए सीबीआई की कोशिशों से केंद्रीय एजेंसी के बुरे इरादे जाहिर हो गए हैं लेकिन राज्य सरकार जांच को लटकाने की कोशिशों को सफल होने नहीं देगी। 
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि बेअदबी मामलों की जांच को किसी निष्कर्ष पर पहुंचाए बिना केस को बंद करने के बाद सीबीआई की तरफ से अब राजनीति से प्रेरित कदम उठाए जा रहे हैं ताकि राज्य सरकार को अपने स्तर पर यह जांच पूरी करने से रोका जा सके। उल्लेखनीय है कि पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोमवार को केस में शामिल एक आरोपी की रिव्यू पिटीशन रद्द करते हुए कहा, ‘सीबीआई की यह कार्रवाई घृणित है।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने महसूस किया कि यह सोचा गया था कि सीबीआई अपने तौर तरीके बदल लेगी लेकिन अब दायर किए एक अन्य हलफनामे के मुताबिक सीबीआई ने परसोनल और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) को जानकारी दी कि राज्य की तरफ से सहमति वापस लेना गैर-कानूनी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अदालत के बोले शब्दों का या तो बहरे कानों पर कोई असर नहीं हुआ या फिर सीबीआई जानबूझ कर केस को दफन करने की कोशिशें कर रही है। केंद्रीय एजेंसी ने यह भी सुनिश्चित किया है कि यह मामला कानूनी निष्कर्ष पर न पहुंचे। 


सीबीआई के शर्मनाक रवैये के कारण वापस ली सहमति : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि बेअदबी के पूरे मामले में सीबीआई का यह शर्मनाक रवैया ही था कि उनकी सरकार को मामले की जांच की सहमति वापस लेने पर मजबूर किया गया और किसी भी अन्य मामले में राज्य की मंजूरी के बिना दखल न देने के लिए कदम उठाना पड़ा। बेअदबी मामलों को अपने हाथ में लेने के बाद पंजाब पुलिस ने मामले को हल करने के लिए बड़े कदम उठाए हैं और इसी कारण केंद्रीय जांच एजेंसी, जो राजनैतिक आकाओं के इशारों पर काम कर रही है, को यह बात हजम नहीं हो रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed