फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder Singh Said, Not scared of ED or anyone else

कैप्टन बोले- ईडी हो या कोई और मैं नहीं डरता, 13 वर्षों से जा रहा हूं कोर्ट, आगे भी तैयार हूं

Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 04 Dec 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder Singh Said, Not scared of ED or anyone else
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कहा कि वह ईडी या किसी और से नहीं डरते। फेसबुक पर लाइव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वह और पूरी कांग्रेस पार्टी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और केंद्र सरकार को चाहिए कि वह किसानों की बात सुनें और उनकी मांगें माने। 

विज्ञापन


कैप्टन ने प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, हरसिमरत कौर बादल और अरविंद केजरीवाल से लेकर मनोहर लाल तक विरोधी पार्टियों के सभी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि इन्होंने अपना हक लेने के लिए ठंड के मौसम में सड़कों पर डटे किसानों की सच्ची लड़ाई को मजाक बनाकर रख दिया है। 
विज्ञापन



हरसिमरत कौर बादल की तरफ से उन पर ईडी (प्रवर्तन निदेशालय)  के दबाव में आने का आरोप लगाए जाने को लेकर कैप्टन ने कहा कि 13 वर्षों तक मैंने अदालतों के चक्कर काटे हैं, क्योंकि बादलों ने मेरे खिलाफ केस कराए थे लेकिन मुझे ईडी की कोई परवाह नहीं है और मैं और 13 वर्षों तक अदालतों के चक्कर काटकर लड़ाई लड़ सकता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि कानूनों पर दोहरे मापदंड अपनाने के लिए अकालियों को आड़े हाथों लेते हुए मुख्यमंत्री ने फेसबुक पर लाइव के दौरान कहा कि बादलों ने इस मुद्दे पर सार्वजनिक तौर पर पलटी मारी है। उन्होंने बुजुर्ग अकाली नेता की तरफ से भारत सरकार को पद्म विभूषण वापस किए जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि प्रकाश सिंह बादल को पद्म विभूषण क्यों मिला था।

संशोधन बिलों को मंजूरी दिलाने के लिए अमित शाह से मिला : कैप्टन
कैप्टन ने कहा कि सभी बादल एक ही जैसे हैं और झूठे हैं। उन्होंने अकाली नेताओं को सलाह दी कि वह झूठ बोलना बंद करके सच बोलें, क्योंकि लोग उनके बारे में अच्छी तरह जान चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात करके उन्होंने यह कह दिया था कि पंजाब विधानसभा में पास संशोधन बिल किसानी मसले की पेचीदगी को हल करने की आसान विधि है, क्योंकि यह राज्य के भविष्य का निचोड़ हैं। उन्होंने कहा कि मैंने उनसे यह बिल राष्ट्रपति द्वारा मंजूर करवाने की अपील की थी। गुरुवार को अमित शाह के साथ हुई मुलाकात इस कड़ी की तीसरी मीटिंग थी। 

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बयान पाकिस्तान के संदर्भ में था : कैप्टन
कैप्टन ने अपने बयान को तोड़मरोड़ कर पेश करने पर अरविंद केजरीवाल की निंदा की। उन्होंने कहा कि यह बयान साफ तौर पर पाकिस्तान के संबंध में दिया गया था। गृह मंत्री होने के नाते यह उनका फर्ज बनता है कि वह केंद्रीय गृह मंत्री को रोष प्रदर्शन के लंबे समय तक चलने के खतरों से अवगत करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed