फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Capt Amarinder singh announced form a SIT in illegal liquor smuggling case

तह तक होगी अवैध शराब तस्करी की जांच, कैप्टन ने एसआईटी गठन का किया एलान

Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 06 Jun 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Capt Amarinder singh announced form a SIT in illegal liquor smuggling case
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लॉकडाउन के दौरान राज्य में शराब की गैर कानूनी बिक्री और तस्करी की जांच के लिए शुक्रवार को विशेष जांच टीम (एसआईटी) के गठन का एलान किया। वीडियो प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम का नेतृत्व जल स्रोत मंत्री सुखबिंदर सिंह सरकारिया करेंगे। 

विज्ञापन


एक सवाल के जवाब में कैप्टन ने माना कि इतने बड़े स्तर पर शराब की नाजायज बिक्री और अन्य राज्यों से तस्करी कुछ अंदरूनी व्यक्तियों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं हो सकती। मुख्यमंत्री ने कहा कि विशेष जांच टीम की तरफ से आबकारी विभाग के अधिकारियों की मिलीभगत समेत सभी तथ्यों का पता लगाने के लिए पूरी बारीकी से जांच की जाएगी। मुख्य दोषियों समेत इस अवैध कारोबार में जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान की जाएगी और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें-  दो घंटे से ज्यादा पबजी नहीं खेल सकेंगे बच्चे, लेनी होगी माता-पिता की मंजूरी
विज्ञापन
विज्ञापन


नकली बीज बेचकर किसानों को लूटा गया: कैप्टन
बीज घोटाले में सरकारी कर्मचारियों की संभावित मिलीभगत के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की एडीजीपी स्तर के अधिकारी और कृषि विभाग के एक ज्वाइंट डायरेक्टर के नेतृत्व में विशेष जांच टीम द्वारा विस्तार में जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीएयू (पंजाब कृषि विश्वविद्यालय) ने परख के लिए लगभग 3000 क्विंटल पीआर 128 और 129 किस्मों के धान का बीज तैयार किया था। 

कुछ डीलरों की तरफ से ओपन मार्केट में किसानों को 30,000 क्विंटल बीज बेच दिया गया। इससे स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि किसानों को लूटने के लिए इन नई किस्मों में नकली बीज भी मिलाए गए थे। विशेष जांच टीम इस घोटाले की तह तक जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed