{"_id":"64ff56be77488adff80fb077","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-will-flag-off-bathinda-to-delhi-flight-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: लुधियाना के बाद अब बठिंडा से भी दिल्ली की उड़ान, बुधवार को CM भगवंत मान दिखाएंगे हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: लुधियाना के बाद अब बठिंडा से भी दिल्ली की उड़ान, बुधवार को CM भगवंत मान दिखाएंगे हरी झंडी
Tue, 12 Sep 2023 01:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 12 Sep 2023 01:38 AM IST
सार
कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से भी फ्लाइट की हाल ही में शुरुआत की थी। अब कोरोना के बाद से बंद पड़े बठिंडा एयरपोर्ट को खोलने की तैयारी की है। इससे पहले बठिंडा से दिल्ली और जम्मू तक की फ्लाइट थी। मगर कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : @BhagwantMann
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बठिंडा एयरपोर्ट से भी अब जहाज उड़ान भरेंगे। तीन साल के लंबे इंतजार के बाद बुधवार को एयरपोर्ट दोबारा लोगों के लिए खुलने जा रहा रहा है। एयरपोर्ट से पहली उड़ान बुधवार को दोहपर 12:30 बजे बठिंडा से दिल्ली के लिए रवाना होगी। यह एक घंटा 40 मिनट के बाद दोपहर 2:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी।
विज्ञापन
इससे पहले दिल्ली से फ्लाइट का समय सुबह 10:30 बजे है। यह फ्लाइट दोपहर 12:10 बजे बठिंडा में लैंड करेगी। इसका किराया एक हजार रुपये तय किया गया है। इसे सीएम भगवंत मान शुरू करेंगे। हालांकि कोरोना काल से यह एयरपोर्ट बंद पड़ा था। एयरपोर्ट से उड़ने वाली फ्लाइट गाजियाबाद के हिंडन एयरपोर्ट पर जाएगी। इससे पहले यह फ्लाइट मंगलवार को शुरू की जानी थी लेकिन कुछ तकनीकी कारणों के चलते प्रोग्राम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना से भी फ्लाइट की हाल ही में शुरुआत की थी। अब कोरोना के बाद से बंद पड़े बठिंडा एयरपोर्ट को खोलने की तैयारी की है। इससे पहले बठिंडा से दिल्ली और जम्मू तक की फ्लाइट थी। मगर कोरोना काल में इसे बंद कर दिया गया था। फिलहाल कंपनी 19 सीटर विमान का संचालन करेगी। जरूरत पड़ने पर बड़ा विमान भी संचालित किया जा सकेगा।
विज्ञापन