फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann will dedicate Goindwal Thermal Plant to Punjabis on February 11

Punjab: पावरकॉम ने लिया गोइंदवाल थर्मल प्लांट का पूर्ण चार्ज, 11 फरवरी को लोकार्पित करेंगे सीएम भगवंत मान

Thu, 08 Feb 2024 10:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 08 Feb 2024 10:39 AM IST
सार

पंजाब कैबिनेट ने गोइंवाल थर्मल की खरीद के लिए 10 जून 2023 को हरी झंडी दी थी। इसके बाद पावरकॉम ने बोली में इस थर्मल को खरीद लिया। इसके लिए पावरकॉम ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 1080 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann will dedicate Goindwal Thermal Plant to Punjabis on February 11
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (पावरकॉम) ने आखिरकार 540 मेगावाट के गोइंदवाल थर्मल प्लांट का पूर्ण चार्ज हासिल कर लिया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान 11 फरवरी को हलका खड़ूर साहिब की रैली में इस थर्मल प्लांट को पंजाबियों को समर्पित करेंगे।
विज्ञापन


पावरकॉम की ओर से थर्मल की खरीद के बनते 1080 करोड़ रुपये बैंकर्स को दे दिए गए हैं। इसके बाद थर्मल के शेयर गुरु अमरदास थर्मल प्लांट लिमिटेड को ट्रांसफर हो गए हैं। पंजाब सरकार ने इस थर्मल प्लांट को हाल ही में 1080 करोड़ रुपये में खरीदा था। करीब डेढ़ महीने चली विभिन्न कागजी व अन्य औपचारिकताओं के बाद अब गोइंदवाल थर्मल प्लांट पब्लिक सेक्टर में शामिल हो पाया है। 
विज्ञापन


पावर सेक्रेटरी तेजपुर सिंह व पावरकॉम के सीएमडी इंजीनियर बलदेव सिंह सरां ने करीब सात महीने इस थर्मल की खरीद के लिए काम किया। यहां ध्यान रहे कि पंजाब कैबिनेट ने गोइंवाल थर्मल की खरीद के लिए 10 जून 2023 को हरी झंडी दी थी। इसके बाद पावरकॉम ने बोली में इस थर्मल को खरीद लिया। इसके लिए पावरकॉम ने पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन से 1080 करोड़ रुपये का ऋण लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में सेंट्रल कॉरपोरेशन ने इस ऋण को मंजूर किया था। अब पावरकॉम झारखंड स्थित अपनी पछवारा खान से सस्ते दामों में उपलब्ध कोयले का इस थर्मल में इस्तेमाल कर सकेगा। इससे बिजली उत्पादन के दाम घटेंगे। वर्तमान में इस थर्मल में 3.98 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली उत्पादन हो रहा है, लेकिन अब भविष्य में यह घटकर प्रति यूनिट 3.40 रुपये रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed