फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab: CM Bhagwant Mann took meeting of District Deputy Commissioners

Punjab: आचार सहिंता हटने के बाद सीएम मान ने ली जिला उपायुक्तों की बैठक, लंबित कामों को मिलेगी गति

Mon, 17 Jun 2024 06:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 17 Jun 2024 06:05 PM IST
सार

सोमवार को चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने आम जन के कार्यों को लेकर अधिकारियों को हिदायतें दी। 

विज्ञापन
Punjab: CM Bhagwant Mann took meeting of District Deputy Commissioners
भगवंत मान - फोटो : X @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सभी जिलों उपायुक्तों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि तीन माह के करीब आचार सहिंता के कारण कार्य रुके हुए थे। अब उन कामों को फिर से शुरू किया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 16 मार्च को लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगने के बाद विकास के सब कार्य रुके हुए थे। तीन माह से अधिक समय से काम रुके हुए थे। इसी को लेकर सभी डिप्टी कमीश्नर को बुलाया गया। इसमें लंबित काम, चाहे रोजगार हो, गेहूं की घर-घर डिलिवरी हो या फिर शहीद परिवारों के सम्मान की बात हो। ये सब फिर से शुरू किए जाएंगे।

इसको लेकर अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि सभी काम अच्छे से पूरे किए जाए। उन्होंने कहा कि मुझे चुनाव में पंजाब के गांवों-गलियों में लोगों से मिलने का मौका मिला। इस दौरान लोगों के छोटे-छोटे सुझाव व शिकायतें मिली। जिनपर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ये हमारा वादा है कि लोगों को सरकारी दफ्तरों में कार्यों को लेकर दुखी नहीं होने दिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed