{"_id":"628fac814d073c2fdf114191","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-told-ministers-to-keep-relatives-away-from-government-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"मान की चेतावनी: मंत्रियों से कहा- अपने रिश्तेदारों को सरकारी कामकाज से दूर रखें, पत्नी और बेटे दे रहे हैं दखल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मान की चेतावनी: मंत्रियों से कहा- अपने रिश्तेदारों को सरकारी कामकाज से दूर रखें, पत्नी और बेटे दे रहे हैं दखल
Thu, 26 May 2022 10:09 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 26 May 2022 10:09 PM IST
सार
बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच जारी है। पंजाब पुलिस लगातार हिरासत में पूर्व मंत्री और उनके भांजे प्रदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल और पंजाब भवन के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. विजय सिंगला को बर्खास्त करने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने मंत्रियों को चेतावनी दी है कि वे अपने संबंधियों और रिश्तेदारों को सरकारी कामकाज से दूर रखें। विभागों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री को पता चला है कि दो मंत्रियों की पत्नी, बेटे और दूसरे रिश्तेदार सरकारी कामों में दखल दे रहे हैं।
विज्ञापन
मान ने इन मंत्रियों को स्पष्ट किया कि यदि उन्होंने जल्द ही अपने रिश्तेदारों को सरकारी काम से दूर नहीं किया तो वह उनका भी स्टिंग कराने में देरी नहीं करेंगे। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री की बर्खास्तगी के बाद गुरुवार को मुख्यमंत्री मान दिल्ली दौरे पर जाने वाले थे। बताया जा रहा था कि मुख्यमंत्री वहां पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से डॉ. सिंगला को लेकर की जांच पर चर्चा करेंगे लेकिन दोपहर को उनका दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया। कयास यह लगाया जा रहा कि सीएम के दिल्ली दौरे को विपक्ष मुद्दा बना सकता था इस कारण से ऐन वक्त पर दिल्ली दौरा रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
जांच में अब तक क्या हुआ
बर्खास्त स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ जांच जारी है। पंजाब पुलिस लगातार हिरासत में पूर्व मंत्री और उनके भांजे प्रदीप से पूछताछ कर रही है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों की कॉल डिटेल और पंजाब भवन के सीसीटीवी फुटेज हासिल किए जा चुके हैं। प्राथमिक जांच में कुछ तथ्य संदेहास्पद मिले हैं।
विज्ञापन
भांजे की वजह से गई सिंगला की कुर्सी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सिंगला की कुर्सी जाने के पीछे उनके सगे भांजे प्रदीप गोयल को बताया जा रहा है। सिंगला का ओएसडी बनने के बाद उसी के द्वारा अधिकारी से एक प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी। सिंगला के साथ ही भ्रष्टाचार के मामले में भांजे को भी मुख्य आरोपी बनाया गया है।
सिंगला के खिलाफ जांच की मान खुद कर रहे मॉनिटरिंग
डॉ. सिंगला के खिलाफ जांच की मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद ही मॉनिटरिंग कर रहे हैं। वह रिमांड में सिंगला से की जा रही पूछताछ की प्रतिदिन की अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि जांच में तेजी लाए जाए, जिसके बाद पंजाब पुलिस हर पहलू को लेकर पड़ताल करने में जुटी हुई है।