फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann Sings song viral on social media

Punjab: सीएम भगवंत मान ने गाया 'सोने दे कंगणा', सोशल मीडिया पर वायरल... विपक्ष ने बोला हमला

Fri, 22 Mar 2024 08:52 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 08:52 AM IST
सार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जनवरी माह में पंजाब के गवर्नर हाउस में आयोजित कल्चरल प्रोग्राम में भी पंजाब का मशहूर फोक सॉन्ग ''छल्ला'' गाया था। उस समय प्रोग्राम में पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित भी मौजूद थे। राजनीति में आने से पहले मान कॉमेडी के साथ-साथ सिंगिंग और अदाकारी भी करते थे। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann Sings song viral on social media
सीएम भगवंत मान - फोटो : twitter

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वीरवार को ''सोने दे कंगणा'' गीत गाया, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। भगवंत मान जब अपनी गाड़ी में बैठकर ये गीत गा रहे थे, उस समय उनके साथ बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह भी मौजूद थे। उन्होंने गाने के बाद सीएम मान की आवाज की तारीफ की। 
विज्ञापन


मान गुरुवार को राज्य के अलग-अलग एरिया के दौरे पर थे और इस दौरान वह अपने पुराने दोस्त सुखविंदर सिंह से मिले।

गाड़ी की पिछली सीट पर बैठे बॉलीवुड सिंगर सुखविंदर सिंह के साथ एक शख्स और भी मौजूद थे। सिंगर सुखविंदर ड्राइवर के साथ वाली सीट पर बैठे भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहते हैं कि हमारे साथ पंजाब के मुख्यमंत्री बैठे हैं और यह बहुत ही डाउन टू अर्थ पर्सन हैं। इसके बाद ही वह मुख्यमंत्री से पंजाब का पुराना गीत ''सोने दे कंगणा'' गाने की फरमाइश करते हैं, जिसके बाद ही सीएम की तरफ से उनको ये गीत सुनाया गया। बता दें कि पंजाब का मुख्यमंत्री बनने से पहले भगवंत मान कॉमेडियन के साथ-साथ सिंगर और एक्टर भी रहे हैं। उनकी कई एलबम भी आई, जिसमें से ''कुल्फी गरमा-गरम'' से उन्हें काफी प्रसिद्धि मिली।
विज्ञापन


विपक्षी नेताओं ने साधा निशाना
मुख्यमंत्री मान के गीत गाने के बाद विपक्षी नेताओं ने उन पर निशाना साधा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ और कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि संगरूर में जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो जाने के बाद मुख्यमंत्री का इस तरह गीत गाना सही नहीं है। जाखड़ ने अपनी पोस्ट में कहा कि मान टप्पे गा रहे हैं और उनके अपने गृह जिले संगरूर में लोग जहरीली शराब से मर रहे हैं। बिल्कुल सच मान साहब - एक नेतृत्वहीन राज्य - एक बिना पतवार की नाव।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed