फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann said law and order in Punjab is completely under control

Sangrur By-election: सीएम भगवंत मान बोले- कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में, विपक्ष कर रहा बदनाम करने की कोशिश

Tue, 21 Jun 2022 05:57 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, संगरूर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Jun 2022 05:57 PM IST
सार

पंजाब के लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) की हत्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों और पांच अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann said law and order in Punjab is completely under control
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब में कानून व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति पर हंगामा करने वाले विपक्ष पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस और अकाली-भाजपा की सरकारों ने अपने निजी फायदे के लिए हमेशा पंजाब की शांति को भंग करने की कोशिश की लेकिन अब राज्य सुरक्षित हाथों में है और कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है।

विज्ञापन

 
मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान संगरूर में आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहे थे। पत्रकारों के सवालों के जवाब में भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में लोगों का सामाजिक बंधन बेहद मजबूत है। पंजाब के लोग शांति पसंद हैं, यहां नफरत फैलाने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पंजाब के लोकप्रिय गायक शुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) की हत्या पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार केंद्रीय एजेंसियों और पांच अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर मामले की गहराई से जांच कर रही है। 
विज्ञापन


जल्द आरोपी गिरफ्त में होंगे। उन्होंने कहा कि आप सरकार के तीन माह के कामकाज से विपक्ष पूरी तरह घबराया हुआ है। सभी विरोधी दल एक हो गए हैं और पंजाब के लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना की कड़ी आलोचना करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि भाजपा सरकार न केवल युवाओं का भविष्य खराब करने जा रही है, बल्कि इस योजना को लागू करने से सेना के अधिकारियों का मनोबल भी गिरेगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वह गुरमेल सिंह को भारी मतों से जीताकर संसद भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘संगरूर के गांवों को इतना सुंदर बनाएंगे, बाहर से लोग आएंगे फोटो खिंचवाने’
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने धूरी शहर तक रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब और पंजाबियत को समर्पित पार्टी है। वह संगरूर के हर गांव को इतना सुंदर बनाएंगे कि देश भर से लोग यहां फोटो खिंचवाने आया करेंगे। पंजाब के स्कूल और अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाएंगे। संगरूर में भारत का सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज खोलेंगे।


उन्होंने कहा कि आप के वादे पिछली सरकारों की तरह जुमले साबित नहीं होंगे। वह अपना हर एक वादा पूरा करेंगे। उन्होंने अपने सबसे महत्वपूर्ण वादों में से एक बिजली के वादे को पूरा करने की सारी तैयारियां पूरी कर ली है। एक जुलाई से पूरे पंजाब में बिजली फ्री होगी। मुख्यमंत्री ने खेती को सुधारने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब के किसानों को कर्ज से निकालेंगे और खेती को मुनाफे का सौदा बनाएंगे। फसलों का भुगतान एमएसपी के अनुसार समय पर कर रहे हैं जिससे किसानों को काफी फायदा पहुंच रहा है। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आप उम्मीदवार गुरमेल सिंह ने अपने गांव घराचों में डोर टू डोर प्रचार किया और प्रचार से पहले गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed