{"_id":"639b3baceb92774ba0556cc1","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-said-aap-government-good-relations-with-the-governor","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: राज्यपाल के पत्र के बाद CM मान के तेवर नरम, कहा- हमारे बेहतर संबंध, सरकार ने IPS का पैनल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: राज्यपाल के पत्र के बाद CM मान के तेवर नरम, कहा- हमारे बेहतर संबंध, सरकार ने IPS का पैनल भेजा
Thu, 15 Dec 2022 08:54 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 15 Dec 2022 08:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को होशियारपुर में कहा कि पंजाब के राज्यपाल के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह दा चल्दा रेहंदा, सो ठीक हो गया (कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं लेकिन सब ठीक है)।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के एसएसपी को हटाने पर राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित को पत्र लिखने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के तेवर नरम पड़ गए हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि आप सरकार के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित के साथ संबंध अच्छे हैं और चंडीगढ़ के एसएसपी के पद पर नियुक्ति के लिए पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजा गया है।
विज्ञापन
उनकी टिप्पणी राज्यपाल द्वारा मान को वापस पत्र लिखे जाने के एक दिन बाद आई है, जिसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री ने पंजाब कैडर के आईपीएस अधिकारी कुलदीप सिंह चहल को तथ्यों का पता लगाए बिना वापस करने का मुद्दा उठाया और चहल को उनके कथित कदाचार के लिए पद से हटा दिया गया। राज्यपाल ने इस संबंध में पंजाब बनाम हरियाणा का अनावश्यक मुद्दा उठाने पर भी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
गौर हो कि पंजाब के राज्यपाल और यूटी के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित ने बुधवार को मान को एक पत्र लिखा था। इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को होशियारपुर में कहा कि पंजाब के राज्यपाल के साथ हमारे संबंध अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि कई बार इस तरह दा चल्दा रेहंदा, सो ठीक हो गया (कभी-कभी ऐसी चीजें होती हैं लेकिन सब ठीक है)। बकौल सीएम हमने एक पैनल भेजा है और पंजाब कैडर के एक आईपीएस अधिकारी को जल्द ही चंडीगढ़ का एसएसपी नियुक्त किया जाएगा।
विज्ञापन
गौर हो कि अपने पत्र में राज्यपाल पुरोहित ने मान को बताया कि चहल को उनके प्रभार से मुक्त करने के बारे में राज्य सरकार को पहले ही सूचित कर दिया गया था और उनके स्थान पर अधिकारी नियुक्त करने के लिए आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल भेजने को भी कहा गया था। राज्यपाल ने कहा कि उन्होंने 28 नवंबर को चहल को हटाने के अपने फैसले के बारे में पंजाब के मुख्य सचिव को अवगत कराया था।
दूसरी ओर सीएम भगवंत मान ने राज्यपाल को लिखे अपने पत्र में चहल को समय से पहले हटाकर हरियाणा कैडर के आईपीएस अधिकारी को प्रभार सौंपने पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा था कि यह यूटी, चंडीगढ़ के मामलों को चलाने में राज्यों के बीच संतुलन को बिगाड़ने वाला है। मान ने यह भी कहा कि अगर चहल को वापस लाना है तो उपयुक्त आईपीएस अधिकारियों का एक पैनल पंजाब से पहले ही मांग लिया जाना चाहिए था। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजभवन और आप सरकार के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आयोजित करने और पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति की नियुक्ति के मुद्दे पर हुई तकरार के बाद यह ताजा घटनाक्रम सामने आया है।