{"_id":"64032be58f4e4e5be60d4184","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-responds-on-opposition-attack-in-ajnala-case-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अजनाला कांड में विपक्ष के हमले से बौखलाए सीएम मान, कहा-सांप्रदायिक भावनाएं न भड़काएं विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अजनाला कांड में विपक्ष के हमले से बौखलाए सीएम मान, कहा-सांप्रदायिक भावनाएं न भड़काएं विरोधी
Sat, 04 Mar 2023 05:02 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 04 Mar 2023 05:02 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने कहा कि ऐसी पार्टियों के नापाक मंसूबे कभी भी पूरे नहीं होंगे। पंजाब गुरुओं, संतों, पीरों, पैंगबंरों की धरती है। जिन्होंने हमें भाईचारक सांझ, शांति व भाईचारे का रास्ता दिखाया है। पंजाबियों ने सूबे की तरक्की व खुशहाली के लिए हमेशा ही समाज में शांति और भाईचारक सांझ में विश्वास प्रकट किया है।
विज्ञापन
पंजाब के सीएम भगवंत मान।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजनाला कांड पर विरोधी पार्टियों द्वारा किए जा रहे जुबानी हमले के बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी शनिवार को जवाबी हमला बोला है। उन्होंने विरोधी पार्टियों के फूट डालो और राजनीति करने की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि उक्त पार्टियां सांप्रदायिक भावनाएं भड़का कर राजनीतिक रोटियां सेंकने का जो सपना देख रही हैं। वह कभी पूरा नहीं होगा।
एक बयान में सीएम मान ने कहा कि उन्हें सूबे के बारे में हर पल की जानकारी मिल रही है क्योंकि वह राज्य में हो रही घटनाओं पर सख्त नजर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि कितने शर्म की बात है कि कोई राजनीतिक मुद्दा न होने के चलते राजनीतिक पार्टियां निचले स्तर पर उतर आई हैं। साथ ही घटिया हथकंडे अपना रही हैं। उन्होंने कहा राजनीतिक लाभ लेने के लिए विरोधी दल सांप्रदायिकता को तूल देकर आग से खेल रहे हैं।
सीएम ने कहा कि इन पार्टियों के नापाक मंसूबे कभी भी पूरे नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों, पीरों, पैंगबंरों की धरती है। जिन्होंने हमें भाईचारक सांझ, शांति व भाईचारे का रास्ता दिखाया है। उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने सूबे की तरक्की व खुशहाली के लिए हमेशा ही समाज में शांति और भाईचारक सांझ में विश्वास प्रकट किया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि पंजाब सरकार सूबे में सख्त मेहनत कर अहम शांति कायम रखने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने तीन करोड़ पंजाबियों को भरोसा दिलाया कि राज्य की शांति, तरक्की व खुशहाली पर किसी को भी बुरी आंख नहीं रखने दी जाएगी।