फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann reached house of martyr Kuldeep Singh in Gurdaspur

शहीद कुलदीप के घर पहुंचे CM मान: स्टेडियम व सड़क को मिलेगा शहीद का नाम, दो करोड़ रुपये की चेक भी सौंपी

Thu, 12 Jan 2023 01:13 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 01:13 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने शहीद के गांव को जाने वाली सड़क का नाम भी कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर रखने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि राज्य का यह प्रयास जहां पीड़ित परिवार को मदद मुहैया करवाएगा, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी मददगार साबित होगा।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann reached house of martyr Kuldeep Singh in Gurdaspur
शहीद के परिवार से मुलाकात करते सीएम भगवंत मान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को पंजाब पुलिस के शहीद कांस्टेबल कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर स्टेडियम बनाने और सड़क का नाम रखने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि शहीद ने समाज विरोधी तत्वों का मुकाबला करते हुए मातृभूमि की खातिर अपना जीवन कुर्बान कर दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री बुधवार को शहीद के पैतृक गांव शाहपुर उनके घर पहुंचे और महान बलिदान के सत्कार में पीड़ित परिवार को दो करोड़ रुपये के चेक सौंपे, जिनमें एक करोड़ रुपये की एक्सग्रेशिया राज्य सरकार ने दी, जबकि एक करोड़ की राशि एचडीएफसी बैंक ने जीवन बीमा के तौर पर दी। उन्होंने कहा कि शहीद कांस्टेबल कुलदीप बाजवा ने फगवाड़ा में अपनी ड्यूटी निभाते वक्त शहादत प्राप्त की। 
विज्ञापन


भगवंत मान ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की रक्षा के लिए सच्चे सपूत के महान योगदान के सत्कार में राज्य सरकार ने विनम्र सा प्रयास है। उन्होंने बताया कि इस गांव में शहीद कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर एक स्टेडियम स्थापित किया जाएगा। जहां अतिआधुनिक एथलेटिक ट्रैक भी होगा। भगवंत मान ने उम्मीद जाहिर की है कि इलाके के नौजवान पंजाब पुलिस और सशस्त्र सेनाओं में भर्ती होने के लिए इस स्टेडियम में तैयारी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने शहीद के गांव को जाने वाली सड़क का नाम भी कुलदीप सिंह बाजवा के नाम पर रखने का एलान किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जाहिर की कि राज्य का यह प्रयास जहां पीड़ित परिवार को मदद मुहैया करवाएगा, वहीं उनके भविष्य को सुरक्षित करने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने सरहदी इलाकों के निवासियों को सच्चा देशभक्त बताया, जिन्होंने देश की एकता, अखंडता और प्रभुसत्ता की रक्षा के लिए कीमती योगदान दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed