{"_id":"63d01b4d94137343672b9fc2","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-reached-bombay-stock-exchange-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे CM मान, बोले- पंजाब देशभर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा राज्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab News: बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पहुंचे CM मान, बोले- पंजाब देशभर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा राज्य
Tue, 24 Jan 2023 11:29 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:29 PM IST
सार
अगले महीने मोहाली में होने वाले पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23-24 फरवरी को होने वाला यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य के औद्योगिक विकास को काफी बढ़ावा देगा।
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का दौरा किया और राज्य को देशभर में निवेश के लिए सबसे पसंदीदा स्थान के तौर पर दर्शाया। मुख्यमंत्री ने यहां बीएसई में घंटी बजाने (मार्केट खुलने का संकेत) की रस्म अदा करने के बाद पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए पंजाब को कारोबार के लिए बेशुमार मौकों की धरती के तौर पर दर्शाया और कंपनियों को राज्य में निवेश करने का न्योता दिया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर तेजी से उभर रहे पंजाब में निवेश करने के साथ उद्यमियों को काफी लाभ होगा। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में संपूर्ण भाईचारक सांझ, शांति और सद्भावना है। उद्योगपतियों का पंजाब में स्वागत करते हुए सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए नए विचारों और नई खोजों के लिए हमेशा तैयार है। वह दिन दूर नहीं, जब पंजाब देश का औद्योगिक केंद्र बन कर उभरेगा।
विज्ञापन
अगले महीने मोहाली में होने वाले पंजाब निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उद्योगपतियों को न्योता देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 23-24 फरवरी को होने वाला यह सम्मेलन मील का पत्थर साबित होगा, जो राज्य के औद्योगिक विकास को काफी बढ़ावा देगा। राज्य सरकार ने इस प्रतिष्ठित समागम के प्रबंधों को पहले ही अंतिम रूप दे दिया है। राज्य में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने का मुख्य मकसद नौजवानों के लिए रोजगार के नए रास्ते खोल कर शिक्षित युवाओं के विदेश में जाने के रुझान को रोकना है। इस मौके पर बीएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुंदरमन आर ने मुख्यमंत्री का सम्मान किया।
विज्ञापन