फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann ordered to probe Pearl Chit Fund Scam

पर्ल ग्रुप चिटफंड मामला: भगवंत मान ने दिया जांच का आदेश, पांच करोड़ निवेशकों से हुई 60 हजार करोड़ की ठगी

Thu, 18 Aug 2022 10:51 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 18 Aug 2022 10:51 PM IST
सार

60 हजार करोड़ के बहुचर्चित पर्ल घोटाले में अब तक सीबीआई 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पर्ल चिट फंड कंपनी पर आरोप है कि इसने लोक लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर देशभर में पांच करोड़ निवेशकों से ठगी की।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann ordered to probe Pearl Chit Fund Scam
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। - फोटो : फाइल

विस्तार

देश के बहुचर्चित पर्ल चिट फंड घोटाले की उच्चस्तरीय जांच होगी। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि पंजाब के लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटकर अरबों की चल-अचल संपत्ति बनाने वाली चिट फंड कंपनी पर्ल की उच्चस्तरीय जांच का आदेश जारी किया है। इसके विवरण जल्द सार्वजनिक होंगे।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 60 हजार करोड़ के बहुचर्चित पर्ल घोटाले में अब तक सीबीआई 11 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पर्ल चिट फंड कंपनी पर आरोप है कि इसने लोक लुभावनी योजनाओं का झांसा देकर देशभर में पांच करोड़ निवेशकों से ठगी की। इस कंपनी के मालिकों ने इस पैसे से विदेश में अनेक संपत्तियां खरीदीं, जिनमें होटल भी शामिल हैं। सीबीआई ने ये सभी गिरफ्तारियां दिल्ली, चंडीगढ़, कोलकाता, भुवनेश्वर और कुछ अन्य राज्यों से की हैं। 
विज्ञापन


सीबीआई ने पहले सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देश पर्ल ग्रुप के खिलाफ मामला दर्ज किया। पर्ल ग्रुप ने पांच करोड़ निवेशकों से 60,000 करोड़ रुपये इकट्ठे किए और देशभर में बिना अनुमति के अलग-अलग इन्वेस्टमेंट स्कीम चलाई और निवेशकों को धोखा दिया। जांच के बाद सीबीआई ने मेसर्स पीजीएफ लिमिटेड, मेसर्स पीएसीएल लिमिटेड, निर्मल सिंह भंगू और पर्ल ग्रुप के दूसरे निदेशकों के खिलाफ केस दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी जांच के दौरान निर्मल सिंह भंगू, सुखदेव सिंह, सुब्रता भट्टाचार्य, गुरमीत सिंह को आठ जनवरी 2016 को गिरफ्तार किया गया। इनके खिलाफ सात अप्रैल 2016 को चार्जशीट दाखिल की गई। इस मामले में अब तक अलग-अलग ग्रुप से जुड़े आरोपी और कुछ व्यापारियों समेत 11 आरोपियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed