फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann met Union Minister Gajendra Singh Shekhawat

Punjab: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मिले भगवंत मान, नहर के नवीनीकरण के लिए मांगा पैकेज

Wed, 27 Jul 2022 12:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jul 2022 12:43 AM IST
सार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से मंगलवार को मुलाकात की। उन्होंने नहर परियोजना के नवीनीकरण में केंद्र सरकार से आर्थिक पैकेज की मांग की। वहीं लुधियाना के बुड्ढा नाला परियोजना में भी केंद्र से मदद मांगी है।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann met Union Minister Gajendra Singh Shekhawat
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से सीएम भगवंत मान ने की मुलाकात। - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंगलवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मुलाकात की। सीएम मान ने पंजाब में नहरी प्रबंध के नवीनीकरण के लिए विशेष फंड अलॉट करने की मांग की। सीएम मान ने कहा कि आजादी से पहले बनी अपर बारी दोआब नहर (यूबीडीसी) का अब बुरा हाल है। इस कारण किसानों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


भगवंत मान ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि आजादी के बाद बनी नहरों को भी मजबूत करने और उनका नवीनीकरण करने की जरूरत है। इसके लिए केंद्र सरकार को राज्य को विशेष पैकेज देना चाहिए। भगवंत मान ने कहा कि इससे नहरों के पानी की क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी और राज्य के किसानों को फायदा होगा। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने भगवंत मान को पूर्ण सहयोग और तालमेल का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार पंजाब सरकार की मांगों पर विचार करेगी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बुड्ढा नाले के लिए केंद्र से मांगी मदद
मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को यह भी बताया कि राज्य सरकार ने सतलुज नदी की सहायक नदी बुड्ढा नाले की सफाई का प्रोजेक्ट शुरू किया है, जो लुधियाना जिले से गुजरने वाली नदी के लगभग बराबर चलता है और आखिकार नदी में मिल जाता है। नाले की कुल लंबाई 47.55 किलोमीटर है, जिसमें से 14 किलोमीटर लुधियाना शहर से गुजरता है और शहर को दो हिस्सों में बांटता है। 

भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस नाले की सफाई के लिए 850 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसमें नए एसटीपी और सीईटीपी के निर्माण के अलावा मौजूदा नाले को अपग्रेड करना शामिल है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को बताया कि इस प्रोजेक्ट का 54 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और यह मार्च 2023 तक पूरा कर लिया जाएगा। भगवंत मान ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह नई तकनीकें लाने के लिए इस प्रोजेक्ट में राज्य सरकार की मदद करे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed