{"_id":"63f9f4482dbf3bae5c071457","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-laid-foundation-stone-of-clean-drinking-water-scheme-in-fazilka-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: भगवंत मान ने बादल पिता-पुत्र पर साधा निशाना, कहा-गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कार्रवाई जरूर होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: भगवंत मान ने बादल पिता-पुत्र पर साधा निशाना, कहा-गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी पर कार्रवाई जरूर होगी
Sat, 25 Feb 2023 05:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 25 Feb 2023 05:14 PM IST
सार
सीएम भगवंत मान ने फाजिल्का में स्वच्छ पेयजल योजना का शिलान्यास किया। 578 करोड़ की पेयजल योजना से 122 गांवों की पांच लाख जनता को पानी मिलेगा। इस अवसर पर मान ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को लूटकर घर के खजाने भरे, उन्हें एक-एक करके अंदर करेंगे।
विज्ञापन
सीएम भगवंत मान
- फोटो : ANI
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और उनके बेटे सुखबीर बादल पर निशाना साधा। शनिवार को फाजिल्का में मान ने कहा कि उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान किया। मैं कहता था कि जब हमें कार्रवाई करने का मौका मिलेगा तो हम कार्रवाई जरूर करेंगे। इसलिए कल कोर्ट में चालान पेश कर दिया गया है। वे सोचते थे कि कोई तीसरा दल पंजाब पर शासन नहीं करेगा। सीएम मान ने फाजिल्का में स्वच्छ पेयजल योजना का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान मान ने मीडिया से कहा कि अब अगर आप सुखबीर बादल का इंटरव्यू लें तो उनसे गंभीर सवाल पूछें, क्योंकि वह सच नहीं बोल रहे हैं। बादल सोचते थे कि उन्हें कौन रोक सकता है। इसलिए उनकी लूट के खिलाफ अब रोजाना कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि जिन्होंने पंजाब को लूटकर घर के खजाने भरे, उन्हें एक-एक करके अंदर करेंगे। 578 करोड़ की पेयजल योजना से 122 गांवों की पांच लाख जनता को पानी मिलेगा। मान ने कहा कि अब बुजुर्ग बैंक की लाइन में नहीं लगेंगे, घर द्वार पर ही उन्हें बुढ़ापा पेंशन मिलेगी। उन्होंने कहा कि हम पंजाब को कैफोर्निया, लंदन या पेरिस नहीं वापस रंगला पंजाब बनाएंगे।