फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann holding meeting with MLAs of Amritsar And anandpur sahib for loksabha election

Loksabha Election: पंजाब में सीएम मान का मिशन 13-0 जारी, अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब में आज लेंगे बैठक

Fri, 05 Apr 2024 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 05 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री मिशन 13-0 लेकर विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। मिशन के चौथे दिन आज सीएम अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मान विधायकों से ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann holding meeting with MLAs of Amritsar And anandpur sahib for loksabha election
विधायकों के साथ बैठक करते सीएम भगवंत मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद कमान संभाली हुई है। मुख्यमंत्री मिशन 13-0 लेकर विधायकों के साथ बैठक कर रहे हैं। मिशन के चौथे दिन आज सीएम अमृतसर और श्री आनंदपुर साहिब के विधायकों के साथ बैठक करेंगे। मान विधायकों से ग्राउंड रिपोर्ट लेंगे और चुनावी रणनीति पर भी चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मुख्यमंत्री ने वीरवार को फतेहगढ़ साहिब लोकसभा क्षेत्र को लेकर सभी विधायकों के साथ बैठक की और उनका फीडबैक लिया। साथ ही विधायकों को निर्देश भी दिए कि चुनाव में पार्टी की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए सभी विधायक आप सरकार के कार्यों को लोगों के बीच लेकर जाएं।

बैठक में इस सीट से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और फतेहगढ़ साहिब निर्वाचन क्षेत्र के सभी आप विधायक बस्सी पठाना (एससी) के रूपिंदर सिंह हैप्पी, फतेहगढ़ साहिब के लखबीर सिंह राय, अमलोह के गुरिंदर सिंह, खन्ना के तरुणप्रीत सिंह सोंद, समराला के जगतार सिंह, साहनेवाल के हरदीप सिंह मुंडियां और रायकोट (एससी) के विधायक हाकम सिंह ठेकेदार उपस्थित थे।

मान ने सभी विधायकों के साथ फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्र को लेकर चुनावी रणनीति पर चर्चा की। 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी ने फतेहगढ़ साहिब की सभी नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। मान ने कहा कि लोकसभा चुनाव में भी पार्टी काफी मजबूत स्थिति में है और वह इस बार प्रदेश की सभी 13 सीटें जीतेंगे।

उन्होंने विधायकों से कहा कि वे फतेहगढ़ साहिब विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के सभी पदाधिकारियों के साथ बैठकें करें और साथ ही हर गांव में लोगों के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताएं। उन्होंने विधायकों को निर्देश दिया कि वे पिछले दो वर्षों में उनकी सरकार द्वारा लिए गए सभी पंजाब-समर्थक और जन-समर्थक निर्णयों को प्रचारित करें और लोगों से उनके मुद्दों के बारे में भी बात करें, जिनका संसद के जरिये समाधान हो सकता है। बैठक के बाद आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी ने कहा कि मान सरकार ने पिछले दो वर्षों में असाधारण काम किया है। लोग आम आदमी पार्टी के साथ हैं।

जीपी बोले- दिल्ली में इंडिया गठबंधन के साथ, पंजाब में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं :
जीपी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पार्टी एक बार फिर फतेहगढ़ साहिब के सभी विधानसभा क्षेत्रों में परचम लहराएगी और बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि लोग देख रहे हैं कि बीजेपी और मोदी हमारे नेताओं के साथ क्या कर रहे हैं, कैसे उन्होंने बिना किसी सबूत के अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस मुकाबले में भी नहीं है। पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी मुद्दे और लड़ाइयां बहुत ज्यादा हैं। आम आदमी पार्टी एकजुट है और वे किसी को हराने के लिए नहीं बल्कि आम लोगों को जिताने के लिए लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी का एजेंडा लोगों के लिए काम करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ चुनाव प्रचार रणनीति पर चर्चा की। सीएम मान फतेहगढ़ साहिब के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र को 3-4 दिन देंगे जहां वह बैठकें, रोड शो और रैलियां करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed