फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab CM Bhagwant Mann handing over appointment letters to newly appointed candidates of Punjab Government

पंजाब: 2373 नवनियुक्त कर्मचारियों को मिले नियुक्ति पत्र, सीएम मान ने कहा- घरों के निकट ही देंगे युवाओं को पोस्टिंग

Wed, 11 May 2022 04:18 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 11 May 2022 04:18 PM IST
सार

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बुधवार को स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और सिंचाई विभागों के नव नियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपे। 


 

विज्ञापन
punjab CM Bhagwant Mann handing over appointment letters to newly appointed candidates of Punjab Government
पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सौंपे नियुक्ति पत्र। - फोटो : twitter @CMOPb

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 2373 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने एलान किया कि नवनियुक्त मुलाजिमों को उनके घरों के निकट ही पोस्टिंग दी जाएगी। इस बीच, युवाओं को सौंपे गए नियुक्ति पत्रों पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के फोटो लगे होने से नया विवाद खड़ा हो गया, क्योंकि इससे पहले राज्य की विभिन्न योजनाओं संबंधी वस्तुओं और दस्तावेजों पर तत्कालीन मुख्यमंत्रियों के फोटो लगाए पर आम आदमी पार्टी एतराज जताती रही है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र बांटते हुए अपने संबोधन में विरोध प्रदर्शन करने वाले युवाओं को राज्य सरकार का साथ देने को कहा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार भर्ती प्रक्रिया संबंधी आवश्यक कार्यों को पूरा करने के लिए संजीदगी से काम कर रही है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वह धैर्य रखें और कुछ समय प्रतीक्षा करें, जिससे सरकार नियुक्ति पत्र जारी करने के लिए औपचारिकताएं पूरी कर सके। प्रदर्शन कर रहे नौकरी के इच्छुक युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने में जल्दबाजी में की गई कार्रवाई में यदि कोई इसे अदालत में चुनौती देता है तो इस प्रक्रिया को पूरा करने में और मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं।
विज्ञापन


नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को बधाई देते हुए भगवंत मान ने संबंधित मंत्रियों को नवनियुक्त युवाओं को उनके निवास स्थान के नजदीक तैनात करने को कहा, जिससे वह पूरी लगन और ईमानदारी से अपनी सेवाएं निभा सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके उलट पिछली सरकारों द्वारा जानबूझ कर सरकारी कर्मचारियों को परेशान करने के लिए दूर-दूराज़ के स्थानों पर तैनात किया जाता था। हालांकि, उन्होंने युवाओं से यह भी कहा कि वह दूर-दूराज के स्थानों पर तैनाती से भी संकोच न करें, क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह और शीर्ष के फिल्मी सितारों अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसी महान हस्तियों ने अपने कॅरियर में अपने सपनों को साकार करने के लिए अपने घर-बार छोड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नियुक्ति पत्रों पर भगवंत मान के फोटो से उठा विवाद

मुख्यमंत्री की ओर से बुधवार को वितरित किए गए नियुक्ति पत्रों पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का फोटो लगा दिया है। इससे पहले भी राज्य की सरकारें अपने-अपने मुख्यमंत्रियों की फोटो का उपयोग इस उद्देश्य से करती रही हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस परंपरा का हमेशा विरोध किया है। इस बार सीएम मान की फोटो लगाए जाने के बारे में जब आप नेताओं से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 70 साल यही होता रहा, तब तो किसी ने ऐतराज नहीं किया। 



उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कोरोना महामारी की पहली लहर के दौरान राज्य सरकार द्वारा कोरोना मरीजों को बांटी गई फतेह किटों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह की फोटो लगवाई थी। इससे पहले, प्रकाश सिंह बादल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बीपीएल परिवारों के नीले राशन कार्डों पर दिए जाने वाले सस्ता आटा-दाल के थैलों पर प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगाई गई थी। इसके अलावा स्कूल जाने वाली लड़कियों को बांटी गई साइकिलों पर भी प्रकाश सिंह बादल की फोटो लगाई गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed