फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann expressed grief over death of Ratan Tata

Ratan Tata: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रतन टाटा के निधन पर जताया शोक, कहा-उनका जाना एक युग का अंत

Thu, 10 Oct 2024 12:32 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 10 Oct 2024 12:32 PM IST
सार

दिग्ग्ज उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 86 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann expressed grief over death of Ratan Tata
रतन टाटा - फोटो : instagram/ratantata

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उद्योगपति रतन टाटा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का जाना एक युग का अंत है, और उनकी मेहनत, वचनबद्धता, समर्पण और सादगी हमेशा युवा पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री ने रतन टाटा के योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश में औद्योगिक विकास के नए युग की शुरुआत की और टाटा संस को ग्लोबल पॉवरहाउस बनाया, जिससे देश में औद्योगिक विकास की गति तेज हुई।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि रतन टाटा की मृत्यु से देश सदमे में है, और उनकी कमी को भविष्य में पूरा करना मुश्किल होगा। भगवंत सिंह मान ने दुखी परिवार और संबंधियों के साथ सहानुभूति व्यक्त की और प्रार्थना की कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें और उन्हें इस दुख की घड़ी में सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि रतन टाटा के निधन से गहरा दुख हुआ, जिन्होंने अपनी ईमानदारी और विनम्रता के साथ भारत के व्यवसायिक परिदृश्य को नया रूप दिया। उनकी दया, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण की विरासत आगे भी पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed