फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann dedicated 16 public mines to people in Ludhiana

Punjab: पंजाब में 16 सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित, CM भगवंत मान बोले- रेत माफिया को जड़ से खत्म कर देंगे

Sun, 05 Feb 2023 04:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Feb 2023 04:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम रेत-बजरी की बिक्री और खरीद में मध्यस्थों को ख्त्म करेगा, जिससे आम आदमी अधिक समर्थ होगा। उन्होंने कहा कि अब देश भर में से सबसे कम कीमत पर रेत लोगों के लिए मौजूद होगी।

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann dedicated 16 public mines to people in Ludhiana
सीएम भगवंत मान ने शुरू की सार्वजनिक खदान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को 16 सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की। इन खदानों से 5.50 रुपये प्रति क्यूबिक फुट के भाव से रेत मिलेगी। ये खदानें राज्य के सात जिलों में खुली हैं। इस दौरान सीएम ने कहा कि इस फैसले से सरकार ने लोगों को दी एक और गारंटी पूरी कर दी है। उन्होंने कहा कि लोगों को डराने-धमकाने वाले रेत माफिया को राज्य सरकार ने जड़ से खत्म कर दिया है।  

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इन सार्वजनिक खदानों से रेत की सिर्फ हाथों से खुदाई करनी होगी और रेत की मशीनी खुदाई करने की इजाजत नहीं होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी रेत ठेकेदार को यह सार्वजनिक खदानें चलाने की आज्ञा नहीं होगी। सार्वजनिक खदानों वाले स्थानों से रेत सिर्फ गैर-व्यापारिक प्रोजेक्टों के निर्माण के लिए बरतने के लिए ही बेची जाएगी। रेत की बिक्री सूरज डूबने तक ही होगी और हरेक सार्वजनिक खदानों वाली जगह पर रेत निकाले जाने को नियमित करने के लिए एक सरकारी अधिकारी हमेशा मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने एक एप भी बनाई है जो लोगों को सार्वजनिक खदानों वाले स्थानों के बारे में पूरी जानकारी देगी और ऑनलाइन भुगतान की सुविधा भी देगी। भगवंत मान ने कहा कि 16 खदानें लोगों को समर्पित की गई हैं और अगले महीने तक राज्य भर में ऐसी 50 और खदानें चालू हो जाएंगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि इस संबंध में एक एप लांच की गई है जो गूगल मैप के साथ जुड़ी होगी और व्यक्ति को नजदीकी सार्वजनिक खदानों के बारे में अवगत करवाएगी। उन्होंने कहा कि इससे लोगों को सस्ती रेत की सप्लाई यकीनी बनाई जाएगी और ठेकेदारों और ट्रांसपोर्टरों की तरफ से की जा रही लूट को रोका जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि इससे ग्रामीण आर्थिकता को बढ़ावा मिलेगा क्योंकि बड़ी संख्या में नौजवान और मजदूर इस काम में लगे होंगे, जिससे उनकी आय बढ़ेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


खदानों में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
मुख्यमंत्री ने कहा कि खदानों के संचालन की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होगी क्योंकि इस पर 24 घंटे निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा इन सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्त को यकीनी बनाया जाएगा जिससे इन पर पूरी नजर रखी जा सके। भगवंत मान ने बताया कि यह खदानें एक अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक और 1 अक्तूबर से 31 मार्च तक सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक चलेंगी। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत माफिया जिसने पिछली सरकारों के समय पैर पसारे हुए थे, अब लोगों का शोषण नहीं कर सकेगा। उन्होंने कहा कि रेत की खदानों के द्वारा गैर-कानूनी पैसा इकट्ठा करने वालों को उनके बुरे कामों के लिए जवाबदेह बनाया जाएगा। भगवंत मान ने कहा कि जिन लोगों ने राज्य के साथ यह घिनौना और अक्षम्य अपराध किया है, उनको किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। राज्य सरकार की तरफ से अब तक पूरी की कई गई गारंटियों का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पदभार संभालने के 10 महीनों के अंदर-अंदर राज्य सरकार ने ट्रांसपोर्ट माफिया का सफाया कर दिया है। उन्होंने कहा कि जुलाई, 2022 से राज्य के 87 प्रतिशत घरों को मुफ्त बिजली मुहैया करवाई जा चुकी है। भगवंत मान ने कहा कि राज्य के नौजवानों को अब तक 26,000 से अधिक सरकारी नौकरियां मुहैया करवाई जा चुकी हैं और आगे भी भर्ती चल रही है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य में मानक सेहत सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य भर में 500 आम आदमी क्लीनिक शुरू किए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बढ़िया शिक्षा प्रदान करने के लिए राज्य भर में स्कूल आफ एमिनेंस स्थापित किए जा रहे हैं। भगवंत मान ने कहा कि प्रिंसिपलों की महारत को और निखारने के लिए 36 प्रिंसिपलों के पहले बैच को पेशेवर प्रशिक्षण के लिए सिंगापुर भेजा गया है। 


इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर, विधायक सरबजीत कौर माणूके, हरदीप सिंह मुंडियां और जीवन सिंह संगोवाल, आप के वरिष्ठ नेता डा. के एन एस कांग, मार्कफेड के चेयरमैन अमनदीप सिंह मोही, चेयरमैन नवजोत सिंह जर्ग, चेयरमैन सुरेश गोयल, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन शरनपाल सिंह मक्कड़, सचिव खनन गुरकीरत कृपाल सिंह, निदेशक खनन डी पी एस खरबंदा, डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक सहित अन्य भी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed