फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Bhagwant Mann comment on Manipur Violence

Punjab: मणिपुर हिंसा पर बोले सीएम भगवंत मान, कहा-नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी

Thu, 27 Jul 2023 02:35 PM IST
निवेदिता वर्मा एएनआई, चंडीगढ़
एएनआई, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 27 Jul 2023 02:35 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने कहा कि मणिपुर में जब ये सब हो रहा था, तब पीएम मोदी अपने जापान, यूएई और अमेरिका दौरे पर थे। इस दौरान मान ने कहा कि संजय सिंह चुने हुए राज्यसभा सदस्य हैं। अगर हमें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तभी हम अपनी सीट से उठेंगे। 

विज्ञापन
Punjab CM Bhagwant Mann comment on Manipur Violence
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : ANI

विस्तार

मणिपुर हिंसा पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा है कि नफरत की राजनीति देश को बर्बाद कर देगी और मणिपुर में यही हो रहा है। मान ने कहा कि मणिपुर के राज्यपाल क्या कर रहे हैं?...कोई नहीं जानता कि वहां क्या हो रहा है... वहां राष्ट्रपति शासन लगना चाहिए। एक वीडियो सामने आया है। राज्य में इंटरनेट बैन है...जब ये सब हो रहा था, तब पीएम मोदी अपने जापान, यूएई और अमेरिका दौरे पर थे। इस दौरान मान ने कहा कि संजय सिंह चुने हुए राज्यसभा सदस्य हैं। अगर हमें बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तभी हम अपनी सीट से उठेंगे। 

विज्ञापन

मणिपुर के सीएम को बर्खास्त करे केंद्रः राघव चड्ढा

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर भाजपा पर सियासी हमला बोला। उन्होंने कहा कि मणिपुर लगातार अशांति का सामना कर रहा है और मोदी सरकार शांति बहाली के अपने सांविधानिक दायित्वों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन


गुरुवार को I.N.D.I.A गठबंधन से जुड़े सांसद मणिपुर के लोगों पर हो रहे अत्याचार और क्रूरता की निंदा करने के लिए संसद में काले कपड़े पहनकर पहुंचे। इस मौके पर राघव चड्ढा ने कहा कि यह संकट के समय में मणिपुर के लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए एक प्रतीकात्मक विरोध है। इसका उद्देश्य सरकार को यह बताना है कि मणिपुर के लोगों की पीड़ा पर चुप्पी अस्वीकार्य है। सरकार को हर हाल में निर्णायक कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम मणिपुर के लोगों के साथ खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघव चड्ढा ने अनुच्छेद 355 और 356 का जिक्र करते हुए कहा कि भारतीय संविधान के अनुसार मणिपुर में हस्तक्षेप करना और उसकी रक्षा करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है। उन्होंने केंद्र सरकार से एन बीरेन सिंह सरकार को तुरंत हटाने की मांग की। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed