{"_id":"66160c174011f13fce07dd75","slug":"punjab-cm-bhagwant-mann-and-mp-sanjay-singh-will-not-be-able-to-meet-arvind-kejriwal-in-tihar-jail-today-2024-04-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे भगवंत मान और संजय सिंह, सुरक्षा कारणों से मुलाकात रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल सकेंगे भगवंत मान और संजय सिंह, सुरक्षा कारणों से मुलाकात रद्द
Wed, 10 Apr 2024 04:32 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 10 Apr 2024 04:32 PM IST
सार
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उनसे मुलाकात का समय मांगा था। आज दोपहर का समय तय भी हो गया था, लेकिन रात को इसे रद्द कर दिया गया।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के सीएम भगवंत मान और सांसद संजय सिंह आज तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल से नहीं मिल पाएंगे। तिहाड़ जेल ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इससे इनकार कर दिया है।
मंगलवार को तय हो गया था कि सीएम मान और संजय सिंह बुधवार दोपहर एक बजे केजरीवाल से मिलने के लिए तिहाड़ जेल जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस संबंध में सभी औपचारिकताएं पूरी हो गई थी, लेकिन अचानक देर रात इसे रद्द कर दिया गया।
शराब नीति केस में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद है। पंजाब के मुख्यमंत्री पिछले कुछ दिनों से उनसे मिलने की तैयारी कर रहे थे। पंजाब सीएम ऑफिस की तरफ से इस संबंध में तिहाड़ जेल से मुलाकात की अनुमति मांगी गई थी। तिहाड़ जेल ने कुछ दिन पहले ही मुलाकात की अनुमति दे दी थी और बुधवार दोपहर 1 बजे का समय तय किया गया था।
विज्ञापन
इससे पहले जमानत पर बाहर आए सांसद संजय सिंह ने मंगलवार को चंडीगढ़ में सीएम मान से भी मुलाकात की थी। वह मुख्यमंत्री के परिवार से मिले थे। उनके इसी दौरे के बाद दोनों नेताओं की केजरीवाल से मुलाकात के संबंध में जानकारी दी गई थी। बता दें कि संजय सिंह ने लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य के विधायक, मंत्रियों और उम्मीदवारों से मुलाकात की थी और चुनावी रणनीति तय की थी। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला था और कहा था कि केजरीवाल की रिहाई के लिए वह तथ्यों के साथ उच्चतम न्यायालय जाएंगे।

संजय सिंह का आरोप-राजनीतिक षड्यंत्र है केजरीवाल की गिरफ्तारी
मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा था कि पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करने का मामला सबसे बड़ा राजनीतिक षडयंत्र है। एक साजिश के तहत ये मामला बनाया गया है।
इस मामले के पीछे शराब नीति की जांच का मकसद नहीं है, बल्कि दिल्ली में बहुमत के साथ चुनी हुई केजरीवाल की सरकार को गिराने और खत्म करने का मकसद है। साथ ही पंजाब की बहुमत के साथ चुनी हुई सरकार को गिराने और खत्म करने का मकसद है। ये आम आदमी पार्टी की बढ़ती हुई लोकप्रियता और पिछले 10 सालों में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हासिल करने की उपलब्धि को खत्म करने की कोशिश है।
उन्होंने कहा कि केजरीवाल के वकील मामले में लगे हुए हैं और उच्चतम न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष व सभी तथ्य रखेंगे और उन्हें पूरी उम्मीद है कि उनको जल्द ही न्याय मिलेगा और पार्टी प्रमुख जेल से बाहर आएंगे।
संजय सिंह ने कहा कि शराब घोटाला तो भारतीय जनता पार्टी ने किया है और वहां तो मनी ट्रेल भी मिल गया है। 60 करोड़ रुपये का मनी ट्रेल मिल गया है, लेकिन भाजपा नेताओं पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। वहीं दूसरी तरफ से केजरीवाल के मामले में झूठे गवाह तैयार किए जा रहे हैं। बेबुनियाद आरोप लगाए जा रहे हैं। ईडी के सामने अगर गवाहों के 10 बयान हैं तो उसमें से सिर्फ 2 बयान ही कोर्ट के सामने लाए जा रहे हैं। सिंह ने आरोप लगाया कि राघव रेड्डी के मामले में 10 बयान थे, लेकिन अंतिम दो बयान में जैसे ही उन्होंने केजरीवाल का नाम लिया तो तुरंत उनको बेल मिल जाती है। आज उनके पिता मंगुटा रेड्डी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लगाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं, जो सबके सामने हैं।

सिंह ने आरोप लगाया कि ये राजनीतिक षड्यंत्र नहीं है तो और क्या है। गवाहों पर दबाव बनाया गया और उनको डराया-धमकाया गया और इस तरह ये पूरा मामला केजरीवाल के खिलाफ बनाया गया है। इलेक्टोरल बॉन्ड का मामला सबके सामने है, जो कंपनी घाटे में है, वह सैंकड़ों व हजारों करोड़ रुपये का चंदा भाजपा को दे रही है। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट कहां है। वह भाजपा नेताओं पर छापे क्यों नहीं मार रही है। अभी हमारे देश में ऐसी सरकार है जो संसद के अंदर सुप्रीम कोर्ट के जजों की संवैधानिक पीठ के फैसले को बदल देती है।
भाजपा का 400 प्लस का नारा खोखला
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी 23 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता हर सीट के साथ-साथ उन सभी सीटों और राज्यों पर पूरे दिल से प्रचार करेंगे, जहां हम इंडिया गठबंधन के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। ये 400 प्लस सिर्फ खोखला नारा है, और कुछ नहीं। पीएम मोदी घबरा रहे हैं और यह घबराहट इसलिए है, क्योंकि उन्हें पता है कि वे हार रहे हैं।