फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder singh strongly condemn the issuance of NIA notices to various farmers and their supporters

एनआईए के नोटिस पर कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले- क्या यह किसान अलगाववादी और आतंकवादी लगते हैं

Tue, 19 Jan 2021 12:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 19 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder singh strongly condemn the issuance of NIA notices to various farmers and their supporters
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

किसान नेताओं और उनके समर्थकों को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के नोटिस जारी करने की निंदा करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा कि डराने-धमकाने वाले ऐसे हथकंडे अपने हकों की लड़ाई लड़ने वालों को कमजोर नहीं कर सकते। मुख्यमंत्री ने पूछा कि 'क्या यह किसान अलगाववादी और आतंकवादी लगते हैं।'

विज्ञापन


उन्होंने केंद्र को आगाह करते हुए कहा कि ऐसे ओछे तरीके किसानों को कमजोर करने के बजाय उनको अपना रुख और सख्त करने पर मजबूर करेंगे। अगर स्थिति हाथ से बाहर निकल गई तो इस पर काबू पाने के लिए भाजपा के सबसे शक्तिशाली नेता भी कुछ नहीं कर सकेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि कानूनों से पैदा संकट को हल करने के बजाय केंद्र सरकार आंदोलनकारी किसानों और उनके समर्थकों को परेशान करने की कोशिश कर रही है। यह जाहिर है कि केंद्र सरकार को न तो किसानों की चिंता है और न ही उनकी मानसिकता की समझ है। पंजाबी स्वभाव से ही जुझारू होते हैं और उनकी जूझने की भावना उनको दुनिया में सर्वोत्तम योद्धा बनाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक महीना पहले पंजाब के कई आढ़तियों को आयकर का नोटिस भेजे जाने और अब एनआईए की तरफ से किसानों को नोटिस भेजे जाने का हवाला देते हुए कैप्टन ने कहा कि यह हरकतें आंदोलन वापस लेने के लिए दबाव डालने के लिए की जा रही हैं। यदि केंद्र सरकार को कोई शर्म है तो वह तुरंत ही कृषि कानूनों को वापस ले।

किसानों को धमकाना मोदी सरकार का निंदनीय कार्य : भगवंत मान
आम आदमी पार्टी ने भी किसानों और उनकी सहायता करने वाले लोगों और संगठनों को भेजे जा रहे एनआईए के नोटिस के लिए मोदी सरकार की आलोचना की है। आप पंजाब अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान ने कहा कि किसान आंदोलन को कुचलने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग करना निंदनीय है।


मान ने कहा कि किसानों और कृषि को बचाने के लिए आंदोलन का समर्थन करने वाली विभिन्न सेवा समितियों, संगठनों को नोटिस भेजना अत्यंत घृणित काम है, जो अभी मोदी सरकार कर रही है। पहले मोदी सरकार के मंत्री और भाजपा नेताओं ने किसानों को पाकिस्तान और चीन का एजेंट, खालिस्तानी व आतंकवादी कहकर आंदोलन की छवि धूमिल करने की कोशिश की और अब आंदोलन को दबाने के लिए सरकारी एजेंसियों के माध्यम से आंदोलन को सहयोग करने वाले लोगों को नोटिस भेज रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed