फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab CM Amarinder Singh said, need to increase military power against China

अमरिंदर सिंह ने कहा- चीन के खिलाफ सैन्य शक्ति बढ़ाने की जरूरत, बीजिंग से बातचीत का कोई लाभ नहीं

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Punjab CM Amarinder Singh said, need to increase military power against China
कैप्टन अमरिंदर सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को कहा कि चीन के विस्तारवादी एजेंडे को देखते हुए भारत सरकार को अपने इस पड़ोसी दुश्मन के बारे में स्पष्ट नीति अपनानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बीजिंग के साथ केवल बातचीत करने का कोई लाभ नहीं होगा।

विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि उन्हें यह उम्मीद है कि 20 जनवरी को नाकु ला में हुई ताजा झड़प में भारत का हाथ ऊपर रहा है। फिर भी देश को जरूरत है कि अपनी सैन्य क्षमता में विस्तार करते हुए इसे मजबूती प्रदान करे। बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पूर्व सैनिक और सैन्य इतिहासकार हैं। 
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि गलवां घाटी के बाद हुई इस ताजा घटना ने यह दिखा दिया है कि चीन अपनी विस्तारवादी नीति से न पीछे हटा है और न ही उसकी ऐसी कोई इच्छा है। चीन से भारत वह वापस नहीं ले सका जो उसने जबरन हमसे छीन लिया है। उन्होंने कहा कि सरहद पर ऐसे खतरे के मद्देनजर मजबूत सेना की जरूरत को नकारा नहीं जा सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कैप्टन ने कहा कि चीन के साथ केवल बातचीत द्वारा बात आगे नहीं बढ़ेगी, हमें सैन्य शक्ति बढ़ाने की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि चीन हमेशा ही विस्तारवादी एजेंडे की पैरवी करता रहा है। पड़ोसी मुल्क अपने रक्षा ढांचे के विकास से विस्तारवाद पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा है। 

केंद्र को पता था, पंजाब विरोध करेगा तभी नहीं दी विशेषज्ञ कमेटी में जगह : कैप्टन 
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तीन कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर फिर निशाना साधते हुए कहा है कि कृषि कानून गलत हैं। कृषि राज्यों का विषय है, फिर भी अध्यादेश लाने से पहले हमसे नहीं पूछा गया। आम आदमी पार्टी के आरोपों को खारिज करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आप की ओर से भ्रामक प्रचार किया जा रहा है। 


सच्चाई यह है कि पंजाब को तो विशेषज्ञों की समिति में शामिल भी नहीं किया गया था, क्योंकि केंद्र को पता था कि पंजाब इन कानूनों का घोर विरोध करेगा। जब उनकी तरफ से केंद्र सरकार को निजी पत्र लिखा गया, उसके बाद ही पंजाब को आखिरकार समिति का हिस्सा बनाया गया। उसके बाद समिति में कृषि अध्यादेशों पर कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया, बल्कि नीति आयोग द्वारा पंजाब सरकार को भेजी गई ड्राफ्ट रिपोर्ट, जिसका उनकी सरकार ने एक-एक क्लॉज पर जवाब दिया, में भी अध्यादेशों की कोई बात नहीं की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed