{"_id":"58cfe11d4f1c1b415c1a1502","slug":"punjab-chief-minister-amrinder-singh-take-first-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्शन-मोड में कैप्टन सरकार, अब इन लोगों को जेल भेजने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्शन-मोड में कैप्टन सरकार, अब इन लोगों को जेल भेजने की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Updated Tue, 21 Mar 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब चुनाव रिजल्ट, कांग्रेस
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में दस साल बाद सत्ता में बैठी कैप्टन की सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। सरकार ने ऐसे आदेश जारी किए हैं, जिससे कई लोगों के पसीने छुटने लगे हैं। शपथ ग्रहण के साथ ही कांग्रेस सरकार एक्शन-मोड में आ गई है। अपने दूसरे कार्यकाल में काफी आक्रामक नजर आ रहे सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़े तेवर अपनाने के संकेत दिए हैं। सूबे के जमीनी हालात का जायजा लेने को कैप्टन ने सोमवार को पंजाब भवन में राज्य के सभी डीसी, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी के साथ बैठक की। सीएम ने डीसी और एसएसपी को भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के सख्त निर्देश दिए।
भ्रष्टाचार के खिलाफ चार्जशीट दायर करने के लिए तीन दिन का समय निर्धारित किया गया। अधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी गई। अधिकारियों से नियमों व संवैधानिक तरीकों से काम करने को कहा गया। काम में तेजी लाने और निगरानी बढ़ाने को डिजिटल प्रणाली अपनाने की हिदायत दी गई।
अधिकारियों से कहा गया कि भ्रष्टाचार के मामलों में अधिकतम तीन दिनों के अंदर नोटिस जारी कर चार्जशीट दायर की जाए। सभी पक्षों की बात सुनी जाए और उचित तरीका अपनाया जाए। सभी अधिकारी अपने जूनियर अधिकारियों के कामकाज की निगरानी रखें और कार्रवाई के बारे में सीनियर अधिकारियों को रिपोर्ट दें। सरकारी मुलाजिमों की भलाई और लोगों को सेवाएं प्रदान करने को विभिन्न कदम उठाए जाएं। सीएम ने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि सारे अधिकारी तेजी से काम शुरू करेंगे। लोगों को सेवाएं प्रदान करने के मामले में यह तब्दीली दिखनी चाहिए।

वर्किंग-डे पर दफ्तर में रहेंगे अधिकारी
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह
सीएम ने कहा कि लोगों के साथ राबता रखा जाए और अधिकारी अपने कामकाज के तरीकों में तब्दीली लाएं, उन्हें लोक पक्षीय बनाएं। सीएम ने कहा कि सब-रजिस्ट्रार, तहसील, सब-डिवीजन, ट्रांसपोर्ट, फूड सप्लाई, पुलिस स्टेशन व पॉवरकॉम के अधिकारी वर्किंग डे में सुबह नौ से शाम पांच बजे तक दफ्तर में रहें।
टूर पर जाने की सूचना वेबसाइट व नोटिस बोर्ड पर लिखी जाए। लोगों को मिलने का समय निश्चित होना चाहिए। इसके लिए फोन या वेबसाइट द्वारा जानकारी दी जाए। सभी अर्जियों की स्कैनिंग करके रिकार्ड कंप्यूटर पर होना चाहिए। आवेदक को जवाब तुरतं एसएमए, ई-मेल या डाक के जरिए भेजा जाना चाहिए और समय सीमा आरटीएस एक्ट के मुताबिक होनी चाहिए।
उसी दिन रजिस्ट्री, सात दिन में इंतकाल
सीएम ने हिदायत दी कि सारी रजिस्ट्री उसी दिन होनी चाहिए। अगर कोई रजिस्ट्री करने से इनकार करता है तो इसे रिकार्ड में लाया जाए। सारे इंतकार सात दिनों में होने चाहिए। इंतकाल की अर्जी सब-रजिस्ट्रार की ओर से उसी दिन ही फर्द केंद्र को भेजी जानी चाहिए। सारे ट्रांसपोर्ट टैक्सों का ऑनलाइन भुगतान किया जाए। बकाये की वसूली भी कंप्यूटर आधारित की जाए। बिजली कनेक्शन की सारी अर्जियां ऑनलाइन की जाएं।
लंबित मामले वेबसाइट पर डाले जाएं, जिनकी निगरानी खुद डीसी करेंगे। लोगों के लिए बैठने और पीने के पानी का अच्छा प्रबंध किया जाए। फार्म व अर्जियां भरने में मदद के लिए काउंटर बनाए जाएं। लोगों के लिए सूचना बोर्ड लगाए जाएं। कार्यों संबंधी सूचना एसएमएस के जरिए दी जाए। सीएम ने लोगों के प्रति नरम बर्ताव रखने की हिदायत देते हुए कहा कि अधिकारियों को करदाताओं की मुश्किलों को समझने की कोशिश करनी चाहिए।