{"_id":"6648b1206e2f5472000e854d","slug":"punjab-ceo-calls-for-report-from-dgp-on-firing-at-congress-election-rally-in-ajnala-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने पर सीईओ ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने पर सीईओ ने डीजीपी से रिपोर्ट तलब की
Sat, 18 May 2024 07:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 18 May 2024 07:16 PM IST
सार
अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी से सीईओ ने 24 घंटे में जांच रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अमृतसर के अजनाला में कांग्रेस की चुनावी रैली में गोली चलने ने माहौल बिगाड़ दिया है। पंजाब के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) सिबिन सी ने डीजीपी गौरव यादव से मामले में रिपोर्ट तलब की है। सीईओ ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी कम डिप्टी कमिश्नर को मामले में 24 घंटे के अंदर अपने स्तर पर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है, ताकि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
अमृतसर से कांग्रेसी उम्मीदवार गुरजीत सिंह औजला की तरफ से शिकायत के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंधी डीजीपी को पत्र लिख कर तथ्य आधारित रिपोर्ट जल्द पेश करने के लिए कहा है जिससे आगे भारत निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी दी जा सके।
विज्ञापन
एक अलग पत्र में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने अमृतसर के जिला निर्वाचन अधिकारी- कम- डिप्टी कमिश्नर को तुरंत इस मामले पर ध्यान केंद्रित करके कार्यवाही रिपोर्ट की भी मांग की है। पंजाब के अमृतसर में कांग्रेस के उम्मीदवार गुरजीत औजला की चुनावी रैली में जा रहे वर्करों पर कुछ अज्ञात युवकों ने गोलियां चला दी। जिसमें कार्यकर्ता घायल हुए हैं। आरोपी गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
गुरजीत औजला ने आचार संहिता के बीच फायरिंग किए जाने की निंदा की है। औजला ने आरोप लगाते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार व मौजूदा मंत्री कुलदीप धालीवाल पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि धालीवाल के कहने पर आम आदमी पार्टी के गुंडों ने फायरिंग की है।
मिली जानकारी के अनुसार गुरजीत औजला अजनाला में चुनावी सभा कर रहे थे। आप के मंत्री कुलदीप धालीवाल इसी हलके अजनाला से विधायक हैं। गुरजीत औजला का कहना है कि उनके वर्करों को गांवों से ना निकलने की धमकियां दी गई। जब उनके कार्यकर्ता निकले तो उन पर कुछ युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान उनका एक वर्कर घायल हुआ है।
औजला ने आरोप लगाया है कि फायरिंग करवाने वाला कुलदीप धालीवाल का रिश्तेदार है। वे उनके वर्करों को गांव से ना निकलने और चुनावी सभा में ना जाने की धमकियां दे रहा था। उनके वर्करों पर कुलदीप धालीवाल के गुंडों ने ही फायरिंग की है।