फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab cadre IPS Kanwardeep Kaur appointed as SSP of Chandigarh

Chandigarh: पंजाब कैडर की IPS कंवरदीप कौर बनीं चंडीगढ़ की नई SSP, दूसरी बार महिला अधिकारी को मिला पद

Sun, 05 Mar 2023 01:12 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 05 Mar 2023 01:12 PM IST
सार

कंवरदीप कौर चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी नियुक्त हुई हैं। इससे पहले आईपीएस नीलांबरी जगादले चंडीगढ़ की एसएसपी रह चुकी हैं। कंवरदीप कौर मोहाली की ही रहने वाली हैं और उनकी शिक्षा चंडीगढ़-मोहाली से हुई है।

विज्ञापन
Punjab cadre IPS Kanwardeep Kaur appointed as SSP of Chandigarh
चंडीगढ़ की नई एसएसपी कंवरदीप कौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब कैडर की 2013 बैच की आईपीएस अधिकारी कंवरदीप कौर को चंडीगढ़ का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। कौर वर्तमान में फिरोजपुर की एसएसपी हैं। गृह मंत्रालय से नियुक्ति के बाद चंडीगढ़ में उनकी सेवाएं तीन साल तक रहेंगी। नीलांबरी विजय जगदाले (2008 बैच) के बाद कौर चंडीगढ़ की दूसरी महिला एसएसपी होंगी। जगदाले का कार्यकाल 2017 से 2020 के बीच रहा था।

विज्ञापन


मोहाली निवासी कंवरदीप कौर इससे पहले कपूरथला और मलेरकोटला में एसएसपी के रूप में काम कर चुकी हैं। उनकी पढ़ाई चंडीगढ़ और मोहाली में हुई है। वह पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) से स्नातक हैं। उनका नाम तीन आईपीएस अधिकारियों के पैनल से चुना गया था। दो अन्य अधिकारी संदीप कुमार गर्ग और भागीरथ सिंह मीणा शामिल थे। 
विज्ञापन


पंजाब सरकार ने जनवरी में जो पैनल भेजा था, उसमें कौर का नाम नहीं था। बाद में सरकार ने डॉ. अखिल चौधरी (2012 बैच) के नाम की जगह कौर का नाम शामिल कर संशोधित पैनल भेजा था। चंडीगढ़ में एसएसपी का पद तीन महीने से खाली था। 12 दिसंबर को चंडीगढ़ के एसएसपी कुलदीप चहल को दुर्व्यव्यहार और भ्रष्टाचार के आरोप के बाद उनके कार्यकाल खत्म होने के 10 महीने पहले पंजाब भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी व एसएसपी ट्रैफिक में पहली बार महिला अधिकारी एक साथ
कौर की नियुक्ति के बाद चंडीगढ़ में पहली बार होगा कि एसएसपी यूटी और एसएसपी ट्रैफिक के पद पर महिला अधिकारी एक साथ होंगी। एसएसपी ट्रैफिक के पद पर मनीषा चौधरी की नियुक्ति है।


सीएम-शाह की मुलाकात के बाद हुई नियुक्ति
बीते हफ्ते मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर चंडीगढ़ एसएसपी के पद पर पंजाब कैडर के अधिकारी की नियुक्ति की सिफारिश की थी। आईपीएस चहल के जाने के बाद यूटी प्रशासक ने एसएसपी ट्रैफिक मनीषा चौधरी को चंडीगढ़ एसएसपी का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा था। इस पर सीएम मान ने विरोध जताया था। दरअसल, मनीषा चौधरी हरियाणा कैडर की आईपीएस अधिकारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed