Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Meeting Today All Update news in hindi

Punjab Cabinet: पंजाब सिविल सर्विसेज में पद बढ़े, मलेरकोटला में सेशन डिवीजन की 36 नई पोस्ट मंजूर

Thu, 29 Aug 2024 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 Aug 2024 01:33 PM IST
सार

कैबिनेट की बैठक में पंजाब पंचायती रूल्स में शोध किया गया है। पंजाब में पहले राजनीतिक दलों के सिम्बल पर पंच और सरपंच का चुनाव लड़ा जा सकता था, लेकिन कैबिनेट ने अब पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Meeting Today All Update news in hindi
पंजाब कैबिनेट की बैठक शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो सितंबर से शुरू होने विधानसभा के मानसून सत्र से पहले गुरुवार को पंजाब कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया कि पंजाब सिविल सर्विसेज में नई पोस्ट बनाई जाएंगी। 2016 से 2024 तक नई पोस्ट नहीं बनी थी। अब इन्हें 310 से बढ़ाकर 369 पोस्ट कर दिया गया है। इसके अलावा पंजाब के नए जिले मलेकोटला में सेशन डिवीजन में 36 नई पोस्ट मंजूर की गई हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा पंजाब पंचायती रूल्स में शोध किया गया है। पंजाब में पहले राजनीतिक दलों के सिम्बल पर पंच और सरपंच का चुनाव लड़ा जा सकता था, लेकिन कैबिनेट ने अब पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के नियम को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन


घग्गर दरिया के आसपास रहने वाले गांवों में बरसाती दिनों में बड़ी मुश्किल होती है। घग्गर के पास की 20 एकड़ पंचायती जमीन सरकार ने ली है। यहां 40 फुट गहरा छप्पड़ बनेगा। इसके अलावा हाउस सर्जन की 450 पोस्टों पर भर्ती के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। वहीं आजीवन कारावास या अन्य अपराध के तहत 10 कैदियों को रिहाई दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कैबिनेट की बैठक के बाद वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कंगना रणौत के बयान पर प्रतिक्रिया दी। चीमा ने कहा कि कंगना को किसी अच्छे अस्पताल में भर्ती करा भाजपा को इलाज कराना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed