फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet Meeting Today All Update News in Hindi

पंजाब कैबिनेट की अहम मीटिंग: सचिवालय में 106 क्लर्क भर्ती होंगे, एम्स की तर्ज पर बनेंगे 5 नए मेडिकल कॉलेज

Sat, 14 Oct 2023 10:27 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 14 Oct 2023 10:27 AM IST
सार

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। केंद्रीय एजेंसियों को मेडिकल कॉलेज का काम सौंपा जाएगा। बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग में क्लर्क कैडर के 106 पद भरने के लिए स्वीकृति दी है।

विज्ञापन
Punjab Cabinet Meeting Today All Update News in Hindi
पंजाब कैबिनेट की बैठक। - फोटो : twitter @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब सिविल सचिवालय में क्लर्कों के 106 पद भरे जाएंगे। मोहाली, कपूरथला, होशियारपुर, मालेरकोटला और संगरूर में मेडिकल कॉलेजों का निर्माण एम्स एवं मुल्लांपुर में बने कैंसर अस्पताल की तर्ज पर होगा। इन मेडिकल कॉलेजों के भवन निर्माण कार्य को समयबद्ध् पूरा करने के लिए इसकी जिम्मेदारी केंद्रीय एजेंसियों को सौंपी जाएगी। शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री भगवंत मान की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन


बैठक में सामान्य प्रशासन विभाग में क्लर्क कैडर के 106 पद भरने के लिए स्वीकृति दी है। इसमें सृजित किए 69 नए पद भी शामिल हैं। इन पदों पर भर्ती अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड करेगा। इसके अलावा लीगल एवं लेजिस्लेटिव मामले (ग्रुप बी) सेवा नियम 2023 बनाने को भी मंजूरी दी। इससे नई भर्ती में सुविधा होगी और विभाग की कार्यप्रणाली सुचारू चलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन


फार्मासिस्टों का कार्यकाल एक साल बढ़ाया
राज्य के 582 वेटरनरी अस्पतालों में काम कर रहे 481 फार्मासिस्टों की सेवाओं को एक साल के लिए बढ़ा दिया है। वह पशु पालन विभाग में सर्विस प्रोवाइडर के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। अब उनका कार्यकाल 1 मार्च 2023 से 31 मार्च 2024 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंटिंग और स्टेशनरी विभाग में 440 पद सृजित होंगे
मंत्रिमंडल की बैठक में प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग की पुनः संरचना के फैसले की भी समीक्षा की गर्इ। नई तकनीक के चलते में विभाग में अनावश्यक पदों को खत्म करने के साथ 440 जरूरी पद सृजित करने को भी मंजूरी दी गई है। विभाग में कुछ कर्मी नियमित भर्ती होंगे, जबकि कुछ आउटसोर्स पर रखे जाएंगे।

इन पदों को अपग्रेड करने को दी हरी झंडी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंजाब के कामकाज को और सुचारू बनाने के लिए कैबिनेट ने सहायक कंट्रोलर (वित्त और लेखा) के पद को डिप्टी कंट्रोलर के तौर पर अपग्रेड करने के लिए भी स्वीकृति दे दी है।


पांच कैदियों को किया जाएगा रिहा
मंत्रिमंडल की बैठक में पंजाब की जेलों में उम्रकैद की सजा काट रहे 10 कैदियों के मामले पर भी विचार किया गया। बैठक में 5 कैदियों को रिहा करने की मंजूरी दी गई। गंभीर अपराधों में शामिल पांच लोगों के प्रस्तावों को रद्द कर दिया गया। अब ये प्रस्ताव राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed