पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को दी मंजूरी, सीएम मान बोले- हम जो कहते हैं, वो करते हैं
पंजाब की जनता को इस योजना का लाभ एक जुलाई से मिलना शुरू हो गया है। हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी। पंजाब में हर दो महीने में बिल बनता है। ऐसे में हर बिल में यह 600 यूनिट बिजली माफ होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने पंजाब की जनता को बड़ी सौगात दी। प्रति महीना 300 यूनिट मुफ्त बिजली के फैसले पर मंत्रिमंडल ने अपनी मोहर लगा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
उन्होंने ट्वीट किया कि 'पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। सरकार के इस फैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ होगी। हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।'
प्रदेश की जनता को इस योजना का लाभ एक जुलाई से मिलना शुरू हो गया है। हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी। पंजाब में हर दो महीने में बिल बनता है। ऐसे में हर बिल में 600 यूनिट बिजली माफ होगी।
61 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
पंजाब के करीब 73 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 61 लाख को इस योजना का सीधा फायदा होगा। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के इस निर्णय के तहत जारी वित्तीय वर्ष में सरकार पर बिजली सब्सिडी के तहत 6947 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुफ्त बिजली के लिए तय की गई शर्तों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लोगों को दो माह में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी।
अगर इससे एक यूनिट भी ज्यादा हुआ तो उन्हें पूरा बिल चुकाना होगा। वहीं, एक किलोवाट लोड कनेक्शन तक एससी वर्ग के लोगों को 600 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इससे ज्यादा बिजली खर्च करने पर उन्हें 600 यूनिट के बाद के यूनिटों का बिल देना होगा। हालांकि एससी वर्ग के जो उपभोक्ता आयकरदाता हैं, उन्हें 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल चुकाना होगा।
पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ़्त में देंगे। सरकार के इस फ़ैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई है।
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 6, 2022
अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ़ होगी।
हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे।
हम जो कहते हैं, वो करते हैं।