फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Cabinet approved decision of 300 units of free electricity today

पंजाब कैबिनेट का बड़ा फैसला: 300 यूनिट मुफ्त बिजली योजना को दी मंजूरी, सीएम मान बोले- हम जो कहते हैं, वो करते हैं

Wed, 06 Jul 2022 01:00 PM IST
ajay kumar डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
डिजिटल डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 06 Jul 2022 01:00 PM IST
सार

पंजाब की जनता को इस योजना का लाभ एक जुलाई से मिलना शुरू हो गया है। हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी। पंजाब में हर दो महीने में बिल बनता है। ऐसे में हर बिल में यह 600 यूनिट बिजली माफ होगी। 

विज्ञापन
Punjab Cabinet approved decision of 300 units of free electricity today
पंजाब कैबिनेट की बैठक - फोटो : @BhagwantMann

विस्तार

पंजाब में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद बुधवार को पहली बार कैबिनेट की बैठक हुई। कैबिनेट ने पंजाब की जनता को बड़ी सौगात दी। प्रति महीना 300 यूनिट मुफ्त बिजली के फैसले पर मंत्रिमंडल ने अपनी मोहर लगा दी है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट किया कि 'पंजाब की जनता को हमने एक बड़ी गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही हम 300 यूनिट बिजली मुफ्त में देंगे। सरकार के इस फैसले पर आज कैबिनेट की मुहर लग गई है। अब हर बिल पर 600 यूनिट बिजली माफ होगी। हम पंजाब की जनता से किए सभी वादों को पूरा करेंगे। हम जो कहते हैं, वो करते हैं।'
विज्ञापन


प्रदेश की जनता को इस योजना का लाभ एक जुलाई से मिलना शुरू हो गया है। हर महीने 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त होगी। पंजाब में हर दो महीने में बिल बनता है। ऐसे में हर बिल में 600 यूनिट बिजली माफ होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


61 लाख लोगों को मिलेगा लाभ
पंजाब के करीब 73 लाख घरेलू बिजली उपभोक्ताओं में से 61 लाख को इस योजना का सीधा फायदा होगा। पंजाब में 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने के इस निर्णय के तहत जारी वित्तीय वर्ष में सरकार पर बिजली सब्सिडी के तहत 6947 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार पड़ेगा। मुफ्त बिजली के लिए तय की गई शर्तों के अनुसार, सामान्य वर्ग के लोगों को दो माह में 600 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। 


अगर इससे एक यूनिट भी ज्यादा हुआ तो उन्हें पूरा बिल चुकाना होगा। वहीं, एक किलोवाट लोड कनेक्शन तक एससी वर्ग के लोगों को 600 यूनिट बिजली पूरी तरह मुफ्त रहेगी। इससे ज्यादा बिजली खर्च करने पर उन्हें 600 यूनिट के बाद के यूनिटों का बिल देना होगा। हालांकि एससी वर्ग के जो उपभोक्ता आयकरदाता हैं, उन्हें 600 यूनिट से ज्यादा बिजली खर्च करने पर पूरा बिल चुकाना होगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed