{"_id":"5092afd2a2dee3e73df34cee927a29de","slug":"punjab-by-election-result-update-hindi-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पटियाला में परनीत जीतीं, तलवंडी साबो में अकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटियाला में परनीत जीतीं, तलवंडी साबो में अकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 25 Aug 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
पंजाब में दो सीटों पर हुए विधानसभा उपचुनाव की मतगणना चल रही है। पटियाला सीट कांग्रेस ने जीत ली है, जबकि तलवंडी साबो में अकाली प्रत्याशी आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
बीती 21 अगस्त को दोनों सीटों पर उपचुनाव हुआ था। तलवंडी साबो में 82.34 और पटियाला में 60 फीसदी मतदान हुआ था। पटियाला सीट पर मुख्य मुकाबला कांग्रेस की परनीत कौर, अकाली-भाजपा प्रत्याशी भगवान दास जुनेजा और आप प्रत्याशी हरजीत सिंह के बीच था। इसमें परनीत कौर 23 हजार 282 वोटों से जीत गई हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
तलवंडी साबो में अकाली-भाजपा प्रत्याशी आगे
वहीं, तलवंडी साबो में अकाली-भाजपा प्रत्याशी जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू 46 हजार 642 वोटों से जीत गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी हरमिंदर जस्सी और आप प्रत्याशी बलजिंदर कौर चुनाव हार गए हैं।
वहीं, मतदान के लिए भी संबंधित जिला प्रशासन ने पूरे प्रबंध किए थे और भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। मुख्य चुनाव अधिकारी ने राजनीतिक दलों, पोलिंग स्टाफ, मतदाताओं और पुलिस का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में मदद करने के लिए धन्यवाद किया।