फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab budget 2019, captain arminder singh government reduced vat and petrol diesel prices

बजट 2019: पंजाब सरकार ने दी बड़ी राहत, पेट्रोल 5 रुपये और डीजल 1 रुपये आज रात से सस्ता

Tue, 19 Feb 2019 09:10 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Tue, 19 Feb 2019 09:10 AM IST
विज्ञापन
punjab budget 2019, captain arminder singh government reduced vat and petrol diesel prices
पेट्रोल कीमत

वित्त मंत्री मनप्रीत बादल ने सोमवार को पंजाब का 2019-20 का बजट पेश किया जिसमें आने वाले लोकसभा चुनाव का असर दिखा। मनप्रीत ने सूबे की जनता पर कोई नया टैक्स नहीं लगाया। यही नहीं घाटे के बावजूद पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 1 रुपये वैट घटाने का एलान तक कर दिया। यह कटौती सोमवार रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। उन्होंने सभी वर्ग के लिए कोई न कोई एलान कर सबको खुश करने की कोशिश की है। 

विज्ञापन


 शिरोमणि अकाली दल के भारी हंगामे के बीच वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने सोमवार को विधानसभा में पंजाब का बजट प्रस्ताव पेश किया। शोर शराबे और 19 मिनट तक सदन स्थगित रहने के कारण वित्त मंत्री को अपना बजट प्रस्ताव दो किश्तों में पढ़ना पड़ा। कुल 158493 करोड़ रुपये के आकार का 17650 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश करने के बावजूद वित्त मंत्री ने बजट में लगभग सभी क्षेत्रों के लिए फंड की व्यवस्था की है। 
विज्ञापन


बजट की खास बात यह रही कि वित्त मंत्री ने जीएसटी से आमदन में 14 फीसदी इजाफे और पिछले दो वर्षों के दौरान खर्च में की गई कटौती को सकारात्मक संकेत करार देते हुए उम्मीद जताई है कि नए वित्त वर्ष में सरकार की आमदन तो बढ़ेगी ही, कर्ज का दबाव भी कम होगा। वित्त मंत्री ने बजट में कृषि, किसान, शिक्षा, सेहत, पानी, सड़कें, ग्रामीण एवं शहरी विकास, मनरेगा व अन्य केंद्रीय योजनाओं समेत सामाजिक कल्याण से जुड़ी अधिकांश योजनाओं के लिए बजट में फंड का प्रावधान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


punjab budget 2019, captain arminder singh government reduced vat and petrol diesel prices
पंजाब सरकार का बजट

बजट में सबसे ज्यादा राशि कृषि क्षेत्र के लिए 13643 करोड़ रुपये रखी गई है जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में क्रमश: 9.75 फीसदी और 10.87 फीसदी, ग्रामीण विकास के लिए 36.08 फीसदी, शहरी विकास के लिए 19.94 फीसदी इजाफा किया गया है।

 किसान कर्ज माफी योजना के अगले चरण के लिए बजट में 3000 करोड़ का प्रावधान करते हुए इस योजना में प्रदेश के भूमिहीन किसानों को शामिल करने का एलान भी किया गया है। हालांकि उद्योगों और सरकारी कर्मचारियों के मामले में वित्त मंत्री ज्यादा कुछ करते दिखाई नहीं दिए हैं। उद्योगों को 5 रुपये यूनिट बिजली की दर को बनाए रखा गया है और उद्योग नगरी मंडी गोबिंदगढ़ के ढांचागत विकास पर ध्यान दिया है।

बीते दो वर्षों से प्रदेश के भारी भरकम कर्ज और खाली खजाने का हवाला देते हुए वित्त मंत्री बजट पेश करते हुए खुद को असहाय दिखाते थे। सोमवार को उन्होंने बजट में यह भी साफ कर दिया कि प्रदेश सरकार की कुल राजस्व प्राप्तियां 70399 करोड़ से अगले बजट में बढ़कर 78510 करोड़ रुपये होने का अनुमान है। 

punjab budget 2019, captain arminder singh government reduced vat and petrol diesel prices
पंजाब सरकार का बजट

इस दौरान राज्य के टैक्स से आमदन भी 15.06 फीसदी तक बढ़ेगी। लेकिन कुल व्यय में बढ़ोतरी 9.57 फीसदी तक होने की ही उम्मीद है। बजट में दावा किया गया है कि सरकार पर देनदारियों का जो गैर फंडेड गैप 10273 करोड़ था, वर्ष 2018-19 के बजट में 4175 करोड़ तक समेट दिए जाने के बाद अब नए वित्त वर्ष के लिए केवल 2323 करोड़ ही रह गया है।

सरकारी कर्मचारी निराश
सरकारी कर्मचारियों को हाल ही में 6 फीसदी डीए का एलान करने के बाद वित्त मंत्री ने नए साल के बजट में कर्मचारियों के लिए किसी अन्य राहत की व्यवस्था नहीं की है। वेतन-भत्ते और पेंशन की मद में पूर्व बजट में 6.24 फीसदी का इजाफा किया गया है। वित्त मंत्री का अनुमान है कि वेतन-भत्तों पर भुगतान 25378 करोड़ रुपये से बढ़कर 26979 करोड़ रुपये हो जाएगा जबकि रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए पेंशन की रकम भी 10254 करोड़ से बढ़कर 10875 करोड़ हो जाएगी। कर्मचारियों ने इस पर निराशा जाहिर की है। उनका मानना है कि बजट में किए गए प्रावधान से यह संकेत भी मिलता है कि वेतन आयोग की रिपोर्ट नए साल में भी आना मुश्किल है।

पंजाब में अब हरियाणा, राजस्थान से सस्ते पेट्रोल-डीजल
वित्त मंत्री द्वारा पेट्रोल-डीजल पर वैट की दर घटाने के साथ ही अब पंजाब में इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों के दाम पड़ोसी राज्यों हरियाणा और राजस्थान से सस्ते हो गए हैं जबकि हिमाचल और चंडीगढ़ के दामों के मुकाबले यह अभी महंगे रहेंगे। नए एलान के बाद पंजाब (जालंधर में) में पेट्रोल के दाम 70.95 रुपये लीटर और डीजल 65.05 रुपये लीटर हो गया है।

पेट्रोल-डीजल के नए दाम
राज्य         पेट्रोल        डीजल
पंजाब         70.95       65.05
हरियाणा     71.22       65.36
चंडीगढ़       67.06       62.97
हिमाचल     69.90       64.21
राजस्थान    71.68       68.52

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed