फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab Budget 2017, reactions of ministers and leaders

पंजाब बजट पार्ट-4: कर्ज माफी पर नेताओं और मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं

Wed, 21 Jun 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 21 Jun 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
Punjab Budget 2017, reactions of ministers and leaders
Punjab Budget 2017
यह बजट पंजाब को विकास के पथ पर ले जाएगा। पंजाब के लोगों के भविष्य को संवारने का काम करेगा।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह, मुख्यमंत्री, पंजाब 

कर्ज माफी के नाम पर सूबे के किसानों से मजाक किया गया है। सरकार ने बजट के माध्यम से किसानों के जख्मों पर नमक छिड़का है। 
सुखबीर बादल, पूर्व उप मुख्यमंत्री और अध्यक्ष शिअद 

कांग्रेस ने सिर्फ 1500 करोड़ का कर्ज माफ कर किसानों केसाथ कड़वा मजाक किया है। जबकि, किसानों का कुल कर्ज एक लाख करोड़ है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सार्वजनिक रूप से किसानों का कर्ज माफ करने का एलान किया था। जिसमें सहकारी व राष्ट्रीय बैंकों के अलावा आढ़तियों का कर्ज भी शामिल था। इस कर्ज माफी से किसानों की आत्महत्याएं जारी रहेंगी।
- सुखपाल खैरा, विधायक, आम आदमी पार्टी

कर्ज माफी पर नेताओं और मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं

Punjab Budget 2017, reactions of ministers and leaders
Punjab Budget 2017
कांग्रेस सरकार द्वारा पेश किया बजट किसानों केसाथ भद्दा मजाक है। यह किसानों केजख्मों पर नमक छिड़कने की कोशिश से ज्यादा कुछ नहीं है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सदन में एलान किया था कि किसानों केदो लाख तक के कर्ज माफ होंगे। पर बजट में इसके लिए सिर्फ 1500 करोड़ रखे गए। जो सहकारी सभाओं के फसली कर्ज का ब्याज भी पूरा नहीं करते। किसानों का पूरा कर्ज माफ करने को 20-22 हजार करोड़ की जरूरत है।
- बलबीर सिंह राजेवाल, प्रधान भाकियू (राजेवाल)

पंजाब सरकार ने शहीदों की धरती चमकौर साहिब में सूबे की पहली स्किल डेवलपमेंट यूनिवर्सिटी स्थापित करने की घोषणा की है। जोकि चमकौर साहिब के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। सौ एकड़ में स्थापित होने वाली इस यूनिवर्सिटी पर सौ करोड़ की लागत आएगी। इससे इलाके के लोगों के लिए रोजगार के प्रत्यक्ष व परोक्ष साधन पैदा होंगे।
- चरनजीत सिंह चन्नी, तकनीकी शिक्षा मंत्री।

सरकार का पहला बजट शिक्षा को शिखर पर ले जाएगा। शिक्षा व्यवस्था के ढांचे की नींव प्राइमरी शिक्षा होती है। बजट में प्राइमरी स्कूलों में फर्नीचर के लिए 21 करोड़ का प्रावधान रखा गया है। प्राइमरी स्कूलों में कंप्यूटर के लिए दस करोड़ का प्रावधान किया गया है। ग्रीन बोर्ड केलिए 5.25 करोड़ रखे गए हैं। पांच नए डिग्री कॉलेज खोलने को पंद्रह करोड़ का प्रावधान है। ऐतिहासिक कॉलेजों की संभाल का भी फैसला सराहनीय है।
- अरुणा चौधरी, शिक्षामंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

कर्ज माफी पर नेताओं और मंत्रियों की प्रतिक्रियाएं

Punjab Budget 2017, reactions of ministers and leaders
Punjab Budget 2017
पंजाब केइतिहास में पहली बार पर्यटन व सभ्याचार विभाग को बजट में जगह दी गई है। विरासत के संरक्षण, पर्यटन सुविधाओं व संग्रहालयों केसुधार को 26 करोड़ रखे गए हैं। इसी तरह बंद हो गए हैरिटेज फेस्टिवल को दोबारा शुरू करने को सात करोड़ का प्रावधान है। इससे नई पीढ़ी को अपने विरसे से जुड़ने का मौका मिलेगा। पर्यटन को प्रोत्साहन देने को मार्केटिंग के लिए पांच करोड़ रुपये भी रखे गए हैं, जो प्रशंसनीय फैसला है।
- नवजोत सिद्धू, पर्यटन मंत्री।

पहला बजट राज्य में तरक्की को नई दिशा देगा। ध्वस्त हो चुके खेती, उद्योग व शिक्षा का दोबारा उत्थान करेगा। लोगों ने बड़ी उम्मीदों केसाथ सूबे की बागडोर कांग्रेस को सौंपी थी। कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार अपने पहले बजट में लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरने में कामयाब रही है। हमें विरासत में न सिर्फ खाली खजाना बल्कि दो लाख करोड़ का कर्ज भी मिला, पर वित्तमंत्री मनप्रीत बादल का वित्तीय प्रबंधन काबिले-तारीफ रहा।
- सुनील जाखड़, प्रदेश कांग्रेस प्रधान।

पांच एकड़ कृषि योग्य भूभाग के किसानों काकर्ज माफ करना किसानी के हितों के लिए एक अच्छा कदम है। पंजाब सरकार की ओर से किसानों से किए गए वादे पूरे करने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम है। जिस तरह कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किसानों से किया वादा पूरा किया, उसी तरह पीएम नरेंद्र मोदी भी स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू कर अपना वादा पूरा करें। 
- भूपिंदर सिंह मान, प्रधान, भारतीय किसान यूनियन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed