{"_id":"e6530967058d2977f9df3e51bfd198d8","slug":"punjab-boy-gaurav-name-mentioned-in-limca-book-of-records-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौक की बदौलत लिम्का बुक में दर्ज हुए गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौक की बदौलत लिम्का बुक में दर्ज हुए गौरव
ब्यूरो/अमर उजाला, फाजिल्का (फिरोजपुर)
Updated Sat, 07 Feb 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फाजिल्का जिले की अबोहर सब डिविजन के गांव धर्मपुरा निवासी विजय सिंह सीमार के बेटे गौरव सीमार के भारतीय नोटों के फैंसी नंबर एकत्रित करने के शौक ने उनका नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज करवाया हैं।
विज्ञापन
इस परिवार के पास आजादी से पहले के नोट भी हैं। डीसी मनजीत सिंह बराड़ के पास अपने बेटे गौरव सीमार के साथ करेंसी नोटों की कलेक्शन लेकर पहुंचे गांव धर्मपुरा के किसान विजय सिंह सीमार ने बताया कि उनके पास 1 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक के 111111, 222222, 333333, 444444, 555555, 666666, 777777, 888888, 999999, 100000 के नोट हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया नोट कलेक्शन का शौक उनके पिता और दादा को भी था और आगे यह उनके बेटे गौरव सीमार को भी है और उसके इस जनूनी शौक ने गौरव का नाम लिमका बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है। डीसी बराड़ ने कहा कि यह गर्व वाली बात है कि जिले के युवक का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में दर्ज हुआ है।
विज्ञापन