पंजाब भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों और प्रदेश मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा, नामों पर डालिए एक नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अश्वनी शर्मा ने कहा कि भाजपा की प्रदेश टीम में हर वर्ग, आयु, लिंग, समुदाय और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व दिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की प्रदेश टीम में युवाओं, महिलाओं, पेशेवरों, व्यापारियों, ग्रामीणों, किसानों, पिछड़ों और दलितों को विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि जल्द ही वह प्रदेश कार्यसमिति और प्रदेश प्रकोष्ठों की घोषणा भी करेंगे।
वीरवार को घोषित किए गए पदाधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं-
प्रदेश उपाध्यक्ष : राजेश बाघा (जालंधर), राकेश राठोड (जालंधर), प्रवीण बांसल (लुधियाना), दयाल सिंह (बठिंडा), नरिंदर परमार (पठानकोट), सुखवंत सिंह धनौला (बरनाला), उमेश शाकर (मुकेरियां), अर्चना दत्त (बरनाला), राकेश गिल (अमृतसर)।
प्रदेश संगठन महामंत्री : दिनेश कुमार, जीवन गुप्ता (लुधियाना), डॉ. सुभाष शर्मा (अमृतसर), मलविंदर सिंह कंग (मोहाली)।
प्रदेश मंत्री : अनिल सचर (जालंधर), राजेश हनी (अमृतसर), अरविंद मित्तल (रोपड़), रीना जेटली (अमृतसर), सुखपाल सिंह सरां (बठिंडा), सुनीता गर्ग (फरीदकोट), सुखविंदर कौर नौलखा (पटियाला), राहुल महेश्वरी (अमृतसर), शिवराज चौधरी (अबोहर)।
कोषाध्यक्ष : गुरदेव शर्मा (लुधियाना) और सह कोषाध्यक्ष : रविंदर अरोड़ा (लुधियाना)।
कार्यालय सचिव : राज कुमार भाटिया (चंडीगढ़) और सह कार्यालय सचिव : खुशवंत राय गीगा (मोहाली)।
प्रेस सचिव : रविंदर सिंह शेरगिल (पटियाला) और प्रेस सह- सचिव : जनार्दन शर्मा (अमृतसर), सुनील सिंगला (बठिंडा)।
प्रकोष्ठ समन्वयक : जतिंदर कालरा (संगरूर) और प्रकोष्ठ सह समन्वयक : राकेश शर्मा (पठानकोट)।
प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता और प्रदेश कार्यालय इंचार्ज : अनिल सरीन (लुधियाना)।
प्रदेश प्रवक्ता : महिंदर भगत (जालंधर), राकेश ज्योति (गुरदासपुर), अशोक भारती (बठिंडा), अमित दीवान अरोड़ा (जालंधर), भूपेश अग्रवाल (पटियाला), वसीम (जालंधर)।
मोर्चा अध्यक्ष : महिला मोर्चा - मोना जायसवाल (अबोहर), युवा मोर्चा भानु प्रताप (मोहाली), अनुसूचित जाति मोर्चा राज कुमार अटवाल (लुधियाना), बीसी मोर्चा राजिंदर बिट्टा (गुरदासपुर), किसान मोर्चा - बिक्रमजीत सिंह चीमा (खन्ना)।