{"_id":"618ad3ee8eb9006e7222e683","slug":"punjab-bjp-president-ashwani-sharma-attack-on-punjab-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्वनी शर्मा का हमला: कहा- कब पूरे होंगे चन्नी सरकार के हवा-हवाई वादे, कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्वनी शर्मा का हमला: कहा- कब पूरे होंगे चन्नी सरकार के हवा-हवाई वादे, कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें
Wed, 10 Nov 2021 01:41 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:41 AM IST
सार
भाजपा के पंजाब प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने मंगलवार को पंजाब कैबिनेट के फैसलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सरकार से पूछा कि इन फैसलों का लाभ जनता तक कब पहुंचेगा। 36 हजार कर्मचारियों को नियमित करने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई नई बात नहीं है।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा प्रदेश के 36000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने व दिहाड़ी मजदूरी बढ़ाने की घोषणा पर भाजपा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पंजाब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा है कि सरकार के ये हवा-हवाई वादे कब पूरे होंगे और जनता तक इसका लाभ कब पहुंचेगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि चन्नी सरकार के ये वादे कहीं पंजाब में पाकिस्तान जैसे हालात न पैदा कर दें। अश्वनी शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री चन्नी ने राज्य के 36 हजार कर्मचारियों को पक्का करने की घोषणा की है तो इसमें कौन सी नई बात है, क्योंकि यह तो रूटीन कार्य है।
विज्ञापन
शर्मा ने सवाल किया कि पंजाब सरकार ने जो दिहाड़ी बढ़ाकर 415.59 रुपये करने की भी घोषणा की है, उसका भार पंजाब के खजाने पर कैसे वहन किया जाएगा। क्योंकि पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल कई बार कह चुके हैं कि पंजाब का खजाना खाली है और इसकी पुष्टि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई मोंटेक सिंह अहलुवालिया की वित्त कमेटी भी कर चुकी है।
विज्ञापन
चन्नी सरकार ने जो रेत के दाम तय किए हैं और नई रेत की दरें 31 मार्च तक लागू करने की बात कही है, उस पर सवाल उठाते हुए शर्मा ने कहा कि पंजाब में रेत माफिया, भू-माफिया, शराब माफिया सब कांग्रेसियों या इनके संरक्षितों के हाथ में हैं और कानून तोड़ने तथा धत्ता बताने वाले इन माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई कौन करेगा।
शर्मा ने कहा कि पंजाब सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह करने का काम कर रही है और साढ़े चार वर्षों में जिन कांग्रेस मंत्रियों ने जमकर लूटा, वही आज जनता का मसीहा बनने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं लेकिन पंजाब की जनता इस बार इन कांग्रेसियों के झूठे वादों के झांसे में नहीं आएगी और इसका जवाब चुनाव में अपनी वोट की ताकत से देकर कांग्रेस को करारा सबक सिखाएगी।