फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab BJP Leaders Excited about PM Narendra Modi Visit in New Chandigarh

PM Modi in Punjab: हाशिए पर आ चुकी पंजाब भाजपा में जान फूंकेंगे मोदी, पीएम के दौरे से चरम पर नेताओं का उत्साह

Wed, 24 Aug 2022 10:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 24 Aug 2022 10:00 AM IST
सार

2024 के चुनाव पर फोकस करते हुए भले ही मोदी यहां राजनीतिक बात सीधे तौर पर कहने से बचें, लेकिन पंजाब की जनता को एक सीधा संदेश देकर जाएंगे कि पंजाब भाजपा के एजेंडे से दूर नहीं है। हाल ही में हुई लालपुरा की नियुक्ति मोदी के दौरे से पहले का संकेत है।

विज्ञापन
Punjab BJP Leaders Excited about PM Narendra Modi Visit in New Chandigarh
होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में आ रहे हैं। वे दोपहर बाद यहां होमी भाभा कैंसर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही मोदी पंजाब में हाशिए पर पहुंच चुकी भाजपा में नई जान भी फूंकेंगे। उद्घाटन के दौरान प्रधानमंत्री कई सियासी तीर भी छोड़ेंगे, जिसमें पूर्व कांग्रेस सरकार के समय की गई अनदेखी और मौजूदा आप सरकार के समय की गई नुमाइंदगी का भी जिक्र होगा। प्रदेश भाजपा के नेता मोदी के दौरे को लेकर इतने ज्यादा उत्साहित हैं कि पंजाब के कोने-कोने से भाजपाइयों के मोहाली पहुंचने की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन


2024 के चुनाव पर फोकस करते हुए भले ही मोदी यहां राजनीतिक बात सीधे तौर पर कहने से बचें, लेकिन पंजाब की जनता को एक सीधा संदेश देकर जाएंगे कि पंजाब भाजपा के एजेंडे से दूर नहीं है। हाल ही में हुई लालपुरा की नियुक्ति मोदी के दौरे से पहले का संकेत है। इससे पहले हरजीत पुरी भी मोदी की प्रभावी टीम में शामिल हैं। मनजिंदर सिंह सिरसा का भाजपा प्रेम भी उजागर हो चुका है। इसके अलावा केंद्र की ओर से स्पष्ट संदेश है कि सूबे की सिख संगतों को अधिक से अधिक सम्मान दिया जाए। हरियाणा सरकार ने हाल ही में पानीपत में श्री गुरु तेगबहादुर जी के सम्मान में एक बड़ा कार्यक्रम किया था, जिसमें पंजाब के अलावा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सिख शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री पंजाब के किसानों के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं, जिनमें पंजाब की आप सरकार द्वारा कर्ज माफी के लिए मांगा गया पैकेज और हिमाचल की तर्ज पर उद्योगों को छूट देना, शामिल हो सकता है लेकिन किसानों को मुफ्त बिजली और एमएसपी के मुद्दे फिर भी आम आदमी पार्टी के हाथ में रहेंगे, जो प्रदेश भाजपा के लिए भी सिरदर्द बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed