फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab BJP and former MP navjot singh sidhu

पंजाब भाजपा में मुख्य धारा में लौटेंगे सिद्धू!

Fri, 07 Nov 2014 11:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 07 Nov 2014 11:51 PM IST
विज्ञापन
punjab BJP and former MP navjot singh sidhu

पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू को लंबे समय से साइड लाइन कर रही पंजाब भाजपा तेवर अब हाईकमान के रुख के बाद बदल गए हैं। प्रदेश नेतृत्व ने अब सिद्धू दंपति को पार्टी की मुख्य धारा में लाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पंजाब दौरे पर आए पार्टी के प्रदेश प्रभारी प्रो. राम शंकर कठेरिया ने सीपीएस डॉ. नवजोत कौर के साथ अलग से बैठक की थी। इसके बाद वीरवार को अमृतसर पहुंचे प्रदेश प्रधान कमल शर्मा ने डॉ. नवजोत के साथ मुलाकात की। सर्किट हाउस में दोनों करीब आधे घंटे तक बातचीत की। जो भाजपा हलकों में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बीते करीब डेढ़ साल से प्रदेश नेतृत्व ने सिद्धू दंपति को उपेक्षित कर रखा था। राज्य सरकार के खिलाफ जैसे ही सिद्धू ने मोर्चा खोला था, प्रदेश भाजपा भी उनके खिलाफ हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्धू और शिअद की जंग पर नजर

punjab BJP and former MP navjot singh sidhu

प्रदेश पर काबिज गुट के अमृतसर के नेता भी सिद्धू दंपति के खिलाफ हो गए थे। सिद्धू दंपति को बैठकों या कार्यक्रमों में भी नजरंदाज ही किया जाता था। उधर, सिद्धू दंपति भी प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ खुल कर आवाज बुलंद करते रहे हैं।

लेकिन पिछले दिनों बदले घटनाक्रम के बाद समीकरण बदलने लगे हैं। पहले पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिद्धू को हरियाणा चुनाव में उतारा। हाईकमान के संकेत पर ही सिद्धू ने प्रचार के दौरान अकाली दल के खिलाफ जम कर भड़ास निकाली। उसके बाद तो परिस्थितियां तेजी से बदलीं।

अकाली दल और भाजपा के रिश्तों में तल्खी बढ़ती गई। प्रदेश नेतृत्व ने भी सिद्धू की बयानबाजी को लेकर हाईकमान के रुख पर नजर रखी। आखिर कठेरिया के पंजाब दौरे के दौरान भाजपा नेताओं ने सरकार पर यू-टर्न ले लिया। प्रदेश के नेता सिद्धू और शिअद की जंग में अब तक शिअद के साथ नजर आते थे।

एकाएक उन्होंने सरकार के खिलाफ खुल कर मोर्चा खोल दिया। अब कमल शर्मा ने लंबे अरसे बाद डॉ. नवजोत कौर के साथ मुलाकात की। जिससे माना जा रहा है कि प्रदेश नेतृत्व अब सिद्धू दंपति को मुख्यधारा में लाने की कवायद में जुट गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed